google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स केस में डोनाल्ड ट्रम्प पर 37 मामलों में लगाए गए आरोप

best

Friday, June 9, 2023

टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स केस में डोनाल्ड ट्रम्प पर 37 मामलों में लगाए गए आरोप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मार-ए-लागो दस्तावेजों के केस में 37 मामलों का सामना कर रहे हैं. शुक्रवार को जारी किए गए गैर-सीलबंद अभियोग के अनुसार, फेडरल प्रॉजीक्यूटर्स ने उन पर अमेरिकी परमाणु और रक्षा कार्यक्रमों की टॉप सीक्रेट फाइलें अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया. जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि जब ट्रम्प ने जनवरी 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ा तो वे अपने साथ पेंटागन, सीआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और अन्य खुफिया संस्थाओं से अत्यधिक वर्गीकृत फाइलें (Highly classified files) ले गए.

फ्लोरिडा में फेडरल कोर्टमें दायर अभियोग के अनुसार, ट्रम्प ने उन्हें फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो निवास और क्लब, जहां नियमित रूप से हजारों मेहमानों वाले बड़े सामाजिक कार्यक्रमों की मेजबानी करता था,  में असुरक्षित रखा. उन्होंने कम से कम दो मौकों पर अमेरिकी सैन्य अभियानों पर वर्गीकृत दस्तावेज़ दिखाए और उन लोगों को योजनाएं दिखाईं, जिन्हें उनके बेडमिंस्टर, न्यू जर्सी गोल्फ क्लब में देखने की मंजूरी नहीं थी.

अभियोग में कहा गया है कि, ट्रम्प ने जो दस्तावेज लिए उनमें "अमेरिका और विदेशों की रक्षा और हथियारों की क्षमताओं, अमेरिका के परमाणु कार्यक्रमों, सैन्य हमले के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों की संभावित कमजोरियों और विदेशी हमले के जवाब में संभावित प्रतिशोध की योजना के बारे में जानकारी शामिल है." 

उसमें कहा गया है कि, "इन वर्गीकृत दस्तावेजों का अनधिकृत खुलासा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाल सकता है."

ट्रम्प पर 37 मामलों में आरोप लगाए गए हैं, जिसमें राष्ट्रीय रक्षा सूचनाओं को जानबूझकर अपने पास बनाए रखना, न्याय में बाधा डालने की साजिश, दस्तावेजों को गलत तरीके से छिपाना और झूठे बयान देना शामिल हैं.

जस्टिस डिपार्टमेंट के विशेष वकील जैक स्मिथ द्वारा लगाए गए आरोपों के तहत प्रत्येक मामले में 20 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है.

ट्रम्प के सहयोगी वॉल्ट नौटा पर दस्तावेजों को छिपाने में ट्रम्प की मदद करने के लिए छह मामलों में आरोप लगाए गए हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TLSz4X8

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw