google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "मनमोहन सरकार में नहीं था साहस ...": आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर अमित शाह ने किया कांग्रेस पर हमला

best

Sunday, June 11, 2023

"मनमोहन सरकार में नहीं था साहस ...": आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर अमित शाह ने किया कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "मनमोहन सरकार" में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंताओं को दूर करने का साहस नहीं था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को और सुरक्षित बनाने का काम किया गया है.

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर विशाखापट्टनम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'यूपीए सरकार के दौरान 'आलिया, मालिया, जमालिया' भारत में घुसते थे और हमारे लोगों पर आतंक फैलाते थे. मनमोहन सरकार में उनके खिलाफ कुछ करने की हिम्मत नहीं थी. सत्ता में अपने 9 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम किया."

अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरी दुनिया में भारतीयों को सम्मान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया. केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित की. उन्होंने कहा कि ‘‘पाकिस्तान-प्रेरित' आतंकवादियों जिनको देश में हमले करने की आदत पड़ गई थी और जिन्होंने उरी व पुलवामा में हमलों को अंजाम दिया, लेकिन उनके खिलाफ भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जवाबी कार्रवाई की और ‘सर्जिकल स्ट्राइक' और ‘एयर स्ट्राइक' कर उन्हें जवाब दिया.

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया गया तो कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी. गृह मंत्री ने दावा किया कि वहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘यह बयान गलत साबित हुआ. खून को भूल जाइए, कोई अत्याचार करने की भी हिम्मत नहीं कर सका.''

शाह ने कहा कि एनडीए के नौ साल के शासन में भारत का कद वैश्विक स्तर पर बढ़ा है और प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां उनका ‘मोदी-मोदी' के नारों से स्वागत होता है. यह आंध्र प्रदेश सहित 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए.

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विजाग "असामाजिक तत्वों का अड्डा" बन गया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं किया. उन्होंने आंध्र प्रदेश में किसानों की कथित आत्महत्या को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लिया.

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘यहां जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में सरकार चल रही है. इस सरकार ने गत चार साल में भ्रष्टाचार और स्कैंडल के अलावा कुछ नहीं किया है.'' वाईएसआर कांग्रेस पार्टी शासन के किसान हितैषी होने के दावे पर सवाल उठाते हुए शाह ने आरोप लगाया कि किसानों की आत्महत्या के मामले में आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेड्डी को इस पर ‘शर्मिंदा' होना चाहिए.

अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से कम से कम 20 सीटों पर भाजपा को जिताएं ताकि मोदी की प्रधानमंत्री के तौर पर वापसी हो. जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि वर्ष 2024 के चुनाव में मोदी 300 सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे.

उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा, ‘‘क्या आप वर्ष 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे? क्या आप वर्ष 2024 में भाजपा का समर्थन करेंगे?''

शाह ने आंध्र प्रदेश में केंद्र की योजनाओं को गिनाते हुए वर्ष 2009 से 2014 के दौरान राज्य को दिए गए अनुदान की तुलना की. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के आखिरी के पांच साल के कार्यकाल में केवल 78 हजार करोड़ रुपये आंध्र प्रदेश को दिए गए, जबकि एनडीए ने वर्ष 2014 से 2019 के बीच 2.3 लाख करोड़ रुपये दिए. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को करीब पांच लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या जगन मोहन रेड्डी सरकार में कोई विकास कार्य हुआ है?

(इनपुट भाषा से भी)



from NDTV India - Latest https://ift.tt/eqgBEHr

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw