google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "गलत तरीके से छुआ": तमिलनाडु में सेना के जवान की पत्नी ने लगाया हमले का आरोप

best

Sunday, June 11, 2023

"गलत तरीके से छुआ": तमिलनाडु में सेना के जवान की पत्नी ने लगाया हमले का आरोप

सेना के एक जवान की पत्नी ने रविवार को आरोप लगाया कि उस पर 40 से अधिक लोगों ने हमला किया, उसके साथ छेड़छाड़ की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया.जवान की पत्नी ने वेल्लोर में कहा, "40 से ज्यादा लोगों ने मुझ पर हमला किया. उन्होंने मुझे अपशब्द कहे, अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ भी. वे हमारे परिवार को चैन से नहीं रहने दे रहे. वे मुझे धमकी दे रहे हैं." इससे पहले दिन में जवान ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को अर्धनग्न करके बुरी तरह पीटा गया.

थिरुवन्नामलाई के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन ने कहा कि जवान की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एसपी ने कहा, "जवान की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है. दो आरोपियों रामू और हरिप्रसाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है."

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना एक "दीवानी विवाद" के चलते हुई. कार्तिकेयन ने कहा, "यह एक दीवानी विवाद का नतीजा लगता है. हालांकि, अभी हम जो कह रहे हैं वह केवल प्रारंभिक जांच के आधार पर है. अगले कुछ दिनों में गहन जांच से हमें यह बेहतर पता चलेगा कि क्या हो सकता है."

सेना के जवान का वीडियो वायरल
इससे पहले कश्मीर में तैनात सेना के उक्त जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उसमें वह तमिलनाडु में मौजूद अपनी पत्नी पर हुए कथित हमले के आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग करता हुआ नजर आ रहा है. सेना ने रविवार को बताया कि इस घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

भारतीय सेना में हवलदार प्रभाकरन ने वीडियो जारी कर तमिलनाडु पुलिस प्रमुख से उनकी पत्नी पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था. उन्होंने आरोपियों पर उसकी पत्नी को ‘अर्धनग्न' करने और उस पर हमला करने का आरोप लगाया है.

भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘वर्दी में एक भारतीय सेना के जवान ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए डरते हुए बयान दिया. सेना ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर लिया है, जिन्होंने जांच के बाद हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.''

वहीं, तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने हवलदार प्रभाकरन से बात की है.
(इनपुट भाषा से भी)



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qg65y7d

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw