google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मणिपुर में सुरक्षाबलों की संयुक्‍त कार्रवाई, बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद

best

Saturday, June 3, 2023

मणिपुर में सुरक्षाबलों की संयुक्‍त कार्रवाई, बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद

मणिपुर (Manipur) में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. हिंसा प्रभावित राज्‍य में सेना, असम राइफल्‍स, मणिपुर पुलिस और सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) ने राज्‍य में संयुक्‍त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया है. छीने गए हथियारों की बरामदगी के लिए संयुक्‍त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है. राज्‍य में शांति बहाली के लिए इस ऑपरेशन को काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है. 

इस संयुक्‍त अभियान की यूएई और क्‍वाडकॉप्‍टरों की मदद से निगरानी की गई. इस अभियान में अब तक 40 हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें से ज्‍यादातर स्‍वचालित हथियार हैं. संयुक्‍त कार्रवाई में मोर्टार, गोला बारूद और अन्‍य युद्ध सामग्री बरामद की गई है. अभियान के दौरान सुनिश्चित किया गया कि इस दौरान आम लोगों को परेशान न किया जाए. साथ ही उनकी व्‍यक्तिगत सुरक्षा बनी रहे. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान मिले निर्देशों के बाद सुरक्षा बलों की ओर से एक बार फिर लोगों से अपील की गई है कि राज्य में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हथियारों को जल्‍द सौंप दें.इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने चेतावनी भी दी कि हथियारों को सरेंडर करने में विफल रहने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्‍वयं उत्तरदायी होंगे. 

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई और प्रदेश में शनिवार को पूरी तरह शांति रही. 

मणिपुर हिंसा के दौरान सशस्‍त्र पुलिस बटालियन और पुलिस थानों आदि से हथियारों और गोला बारूद को लूट लिया गया था. मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी हथियारों को लौटाने की अपील की थी. 

ये भी पढ़ें :

* मणिपुर में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
* गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में 140 हथियार किए गए सरेंडर
* मणिपुर के 5 जिलों में कर्फ्यू खत्म, अन्य जिलों में कुछ घंटों के लिए दी गई ढील



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BqGty6l

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw