google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दलल : नकर स नकलन जन पर घर म कय हमल एक क मत पलस गरफत म दन आरप

best

Tuesday, June 27, 2023

दलल : नकर स नकलन जन पर घर म कय हमल एक क मत पलस गरफत म दन आरप

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक घर पर दो बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है. दोनों की पहचान 19 वर्षीय जिरजिस काजमी और 20 वर्षीय अमन तिवारी के रूप में की गई है.

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जिसके घर पर हमला किया वो मेघालय के एडवोकेट जनरल अमित कुमार का घर है. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है. मरने वाले शख्स की पहचान कमल के रूप में हुई है. जबकि घायल शख्स का नाम दीपक है. कमल और दीपक एडवोकेट जनरल के यहां नौकरी करते हैं. 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सोमवार देर रात जिन दो आरोपियों ने हमला किया वो पहले यहां ही नौकरी करते थे. और नौकरी से निकाले जाने से गुस्सा थे. आरोपी सोमवार की रात एडवोकेट जनरल अमित को ढूंढ़ने आए थे लेकिन वो इन लोगों को मिले नहीं. क्योंकि वो बीते छह दिनों से मेघालय में हैं. 

पुलिस के अनुसार जिस समय दोनों हमलावर एडवोकेट जनरल के घर पहुंचे उस दौरान उनके यहां नौकरी करने वाले दीपक और कमल से उनकी बहस हुई. इसके बाद आरोपियों ने कमल और दीपक पर ही हमला बोल दिया. इस हमले में कमल की मौत हो गई जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया. दीपक को फिलहाल एम्स में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस के अनुसार एडवोकेट जनरल के घर पर हमले की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. पुलिस फिलहाल इस फुटेज के आधार पर मामले में आगे की जांच कर रही है. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o5i0Yk4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw