google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: रजसथन म शर समट गरप पर आयकर वभग क छप हजर करड क घपल उजगर

best

Saturday, June 24, 2023

रजसथन म शर समट गरप पर आयकर वभग क छप हजर करड क घपल उजगर

राजस्थान में श्री सीमेंट ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों के अनुसार इन छापों से देश के सबसे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. आयकर के छापों में 23000 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जीवाड़े के दस्तावेज जब्त किए गए हैं. ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष 1200-1400 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है.

राजस्थान में श्री सीमेंट समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी से ग्रुप के काले कारोबार का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग को 23000 करोड़ रुपये के फर्जी डिडेक्शन क्लेम करने के दस्तावेज मिले हैं. इसके अलावा सरपंच, ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय से किए फर्जी एग्रीमेंट भी मिले हैं. फर्जी एग्रीमेंट से केन्द्र और राज्य सरकारों को चूना लगाया गया है. श्री सीमेंट के फर्जीवाड़े से जुड़े एग्रीमेंट आयकर विभाग ने जब्त कर लिए हैं.

जयपुर की आयकर विभाग की टीम ने श्री सीमेंट ग्रुप के 24 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे हैं. बताया जाता है कि छापेमारी की कार्रवाई जयपुर, ब्यावर, उदयपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में की जा रही है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dBZCJ70

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw