google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पद हआ त पत न गद लन स कय इनकर बड़ हकर म क पर क पय धकर...आज बलवड क सबस बड़ एटरटनर ह य लड़क पहचन कय?

best

Friday, June 16, 2023

पद हआ त पत न गद लन स कय इनकर बड़ हकर म क पर क पय धकर...आज बलवड क सबस बड़ एटरटनर ह य लड़क पहचन कय?

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन न जाने कितनी ही चीजें वायरल होती हैं. उन्हीं में से एक बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें होती हैं, जिसे देखना लोग बहुत पसंद करते हैं. अब तक आपने न जाने कितने ही सेलेब्स के बचपन की फोटो को देखा होगा. ऐसी ही एक मशहूर सितारे की फोटो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. ये बच्चा आज के टाइम में बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहलाता है. फोटो में दिख रहे इस मासूम बच्चे को पैदा होने पर पिता ने गोद लेने से इनकार कर दिया था. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

g62ivua

अगर नहीं पहचाना तो बता दें कि ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि हम सबके प्यारे गोविंदा हैं, जिन्हें प्यार से चीची नाम से भी जाना जाता है. गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था. दरअसल, जब वे अपनी मां के गर्भ में थे तो उनकी मां साध्वी बन गई थीं, और जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाया नहीं. गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, "उन्हें ऐसा लग रहा था कि मेरे कारण मां उनसे अलग होकर साध्वी बनी है. कुछ समय बाद जब लोगों ने उन्हें मेरे बारे में कहा कि कितना खूबसूरत बच्चा है, कितना अच्छा लड़का है, तब उन्होंने मुझे प्यार करना शुरू किया".

वहीं गोविंदा अपनी मां से बहुत प्यार करते थे. वे अपनी मां को किसी देवी की तरह पूजते थे. गोविंदा कई बार बता चुके हैं कि वे अपनी मां के पैरों को धोकर उसका पानी पिया करते थे. बात करें गोविंदा की तो वे 90 के दशक के सबसे पॉपुलर हीरो रह चुके हैं. उन्होंने माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, ऐश्वर्या राय जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम किया है. राजा बाबू, हीरो नंबर 1, आंटी नंबर 1, आंखें, हद कर दी आपने, नसीब, कूली नंबर 1 उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में हैं.

ये भी पढ़ें: Adipurush Review: जानें कैसी है Prabhas, Saif Ali Khan और Kriti Sanon की फिल्म ‘आदिपुरुष'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xo0fy9B

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw