google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: रजसथन : सएम गहलत न अपन गह जल जधपर क चकतस क कषतर म द बड़ सगत

best

Thursday, June 29, 2023

रजसथन : सएम गहलत न अपन गह जल जधपर क चकतस क कषतर म द बड़ सगत

राजस्‍थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं और विभिन्‍न क्षेत्रों को सौगात दे रहे हैं. देश में नए मेडिकल हब के रूप में उभर रहे जोधपुर में अब चिकित्सा क्षेत्र में फिर एक नई सौगात मिली है. प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने गृह जिले जोधपुर के लिए फिर एक बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी बड़ी सौगात दी है. आगामी विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच मुख्यमंत्री द्वारा अपने गृह जिले के लिए की गई यह बड़ी घोषणा के कही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 

राजस्थान के सबसे बड़े संभाग के दो सबसे बड़े अस्पतालों के लिए मुख्यमंत्री के यह प्रयास चिकित्सा क्षेत्र में विस्तार के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, जिसके तहत जोधपुर के डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज से संबंधित महात्मा गांधी चिकित्सालय (एमजीएच) व मथुरादास माथुर अस्पताल (एमडीएम) में चिकित्सा सुविधाओं में भी विस्तार होगा. एमजीएच में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं आधुनिक बर्न यूनिट की स्थापना की जाएगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 28.12 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव के अनुसार 20.69 करोड़ रुपए की लागत से महात्मा गांधी चिकित्सालय में 150 बैड युक्त मातृ एवं शिशु केन्द्र संचालित होगा. इसके साथ ही  6.76 करोड़ रुपए की लागत से ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की स्थापना व 67.71 लाख रुपए की लागत से आधुनिक बर्न यूनिट के लिए जरूरी उपकरणों की भी खरीद की जाएगी. 

इसके साथ ही ड़ॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के मथुरादास माथुर चिकित्सालय(एमडीएम) में भी ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक (25 ओटी) व 100 बैड युक्त कॉटेज वार्ड ब्लॉक का निर्माण भी करवाया जाएगा. सीएम गहलोत ने इसके लिए 93.27 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव के अनुसार ओटी ब्लॉक के निर्माण के लिए 42.32 करोड़ रुपए व उपकरणों के लिए 29.16 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. इसके अलावा 20.80 करोड़ रुपए की लागत से कॉटेज वार्ड ब्लॉक का निर्माण व 99 लाख रुपए के उपकरणों की भी खरीद की जाएगी. 

सीएम ने इस वर्ष के बजट में कई थी घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी वर्ष अपने 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी उसके बाद गुरुवार को इसकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गई चिकित्सा सेवा के विस्तार के लिए  मुख्यमंत्री यह घोषणा कई मायनों में महत्वपूर्ण है. 

ये भी पढ़ें :

* राजस्‍थान में खेल कार्यक्रमों के लिए 50 लाख लोगों ने कराया रजिस्‍ट्रेशन, चुनाव से पहले ये है गहलोत सरकार की रणनीति
* अशोक गहलोत ने फेंका माइक, क्यों आया राजस्थान के CM को गुस्सा?
* ‘अर्नड सैलरी एडवांस विड्राल एक्सेस स्कीम' को स्वीकृति, राजस्‍थान में अब राज्य कर्मचारी ले सकेंगे अग्रिम वेतन



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wAjmilF

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw