google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दलल क घषत अपरध क अपहरण कर बदमश न क हतय तन गरफतर

best

Sunday, June 25, 2023

दलल क घषत अपरध क अपहरण कर बदमश न क हतय तन गरफतर

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के घोषित अपराधी की बदमाशों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है.  पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी सोनू उर्फ जुनैद, रहीस अहमद और अब्दुल रशीद पर पहले भी कई थानों में केस दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाकी के आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.    

ऐसे हुई वारदात
दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक मृतक 36  साल का जाकिर अली अपने परिवार के साथ इंदिरा कैंप पहाड़ी , तैमूर नगर में रहता था. वह शातिर लुटेरा था और एनएफसी थाने का घोषित अपराधी था. पुलिस को दिए बयान में जाकिर की पत्नी सूरमा बेगम ने बताया कि 23 जून की देर रात करीब 3 बजे पांच से छह लड़के उनके घर आए थे और  जाकिर के बारे में पूछताछ कर रहे थे. इसके चलते जाकिर अली घर से चोरी-छिपे निकल गया. 24 जून की सुबह 4:50 बजे जाकिर ने सूरमा को फोन किया और कहा कि कुछ लोग हजरत निजामुद्दीन लेकर आए हैं और उसे बंधक बना रखा है. जाकिर ने अपनी पत्नी को बताया कि घर में रखे कूड़ेदान के अंदर पैसा रखा है. वह पैसा लेकर हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाए. सूरमा पैसा लेकर अपनी बेटी के साथ हजरत निजामुद्दीन गई और वहां कामरान नाम के एक शख्स को पैसा सौंप दिया. कामरान ने पैसा लेने के बाद कहा कि वह जाकिर को एक घंटे बाद छोड़ देगा. सूरमा अपनी बेटी को लेकर घर लौट आई. 

ऐसे पकड़े गए
24 जून की दोपहर करीब 12 बजे सूरमा के पास अज्ञात लोगों का फोन आया कि उनके पति को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसके पति की चोट के कारण मौत हो गई है. उसके बयान पर हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से तीन बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

पैसा कहां से आया था 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाकिर और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे. अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों को पता था कि जाकिर के साथ बहुत पैसा है. इसके चलते आरोपी उसकी तलाश कर रहे थे. आरोपियों के घर पहुंचने पर जाकिर भागा तो मगर रास्ते में आरोपियों के साथियों ने उसे दबोच लिया. ऐसे में पुलिस अब यह पता चला रहा है कि यह पैसा कहां से आया था. सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि यह पैसा किसी वारदात का हो और जाकिर अकेले रख रहा हो, जिसके चलते बाकी लोगों ने उसके पीट पीट कर मार डाला.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/SDbY59A

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw