google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की संवेदनशीलता, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

best

Saturday, June 3, 2023

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की संवेदनशीलता, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की संवेदनशीलता तब देखने को मिली जब आज उन्होंने सड़क पर घायल पड़े एक युवक को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने सड़क पर हादसे में घायल युवक को देखा तो अपने साथ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के दौरे पर हैं. स्पीकर बिरला देर रात में थेकड़ा क्षेत्र में कार्यक्रम से भाग लौट रहे थे. रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलने से बोरखेड़ा निवासी शुभम राजपुरोहित घायल हो गया था. उस पर बिरला की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल कारवां रुकवाकर घायल शुभम को संभाला. 

लोकसभा अध्यक्ष ने अपनी एंबुलेंस से शुभम को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. उन्होंने ड्यूटी में लगे डॉक्टर से कहा कि वे तुरंत घायल युवक का इलाज करें. उन्होंने डॉक्टर को भी घायल युवक के साथ अस्पताल भेज दिया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kvIrmwt

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw