google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कांग्रेस ने EC को बताया पार्टी ने गुजरात, हिमाचल चुनाव में खर्च किए 130 करोड़ रुपये

best

Wednesday, June 7, 2023

कांग्रेस ने EC को बताया पार्टी ने गुजरात, हिमाचल चुनाव में खर्च किए 130 करोड़ रुपये

कांग्रेस ने 2022 के आखिर में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 130 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे. पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर चुनावी खर्च संबंधी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आयोग में जमा अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 49 करोड़ रुपये खर्च किए. निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा के खर्च की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की है.

भाजपा ने गुजरात में बड़ी जीत हासिल करके अपनी सत्ता बरकरार रखी तो कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की. इन दोनों दलों द्वारा दाखिल की गयी चुनावी व्यय रिपोर्ट के अनुसार इस रकम का इस्तेमाल काफी हद तक उम्मीदवारों को चुनाव के सिलसिले में धन मुहैया कराने, विज्ञापन एवं प्रचार तथा स्टार प्रचारकों की यात्रा पर किया गया. रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 27.02 करोड़ रुपये और गुजरात में 103.62 करोड़ रुपये खर्च किए.

हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने अपने उम्मीदवारों पर 14.80 करोड़ रुपये, विज्ञापन एवं प्रचार पर 2.74 करोड़ रुपये, स्टार प्रचारकों की यात्रा पर 5.28 करोड़ रुपये खर्च किये थे. स्टार प्रचारकों के यात्रा खर्च में शीर्ष नेताओं के विशेष विमान का किराया शामिल है. गुजरात में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के लिए 45.34 करोड़ रुपये, इश्तहार (पोस्टर एवं बैनर) पर 18.08 करोड़ रुपये , विज्ञापन पर 11.27 करोड़ रुपये और अपने स्टार प्रचारकों के यात्रा किराये पर 9.88 करोड़ रुपये खर्च किये. भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपना खर्च 49.69 करोड़ रुपये दिखाया है. उसने अपने स्टार प्रचारकों की यात्रा पर 15.19 करोड़ रुपये, प्रचार (पोस्टर एवं बैनर) पर 8.5 करोड़ रुपये तथा उम्मीदवारों पर 18.57 करोड़ रुपये खर्च किये.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Pma1029

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw