google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मद 27 जन क MP आएग वभनन करयकरम म हग शमल : शवरज सह चहन

best

Monday, June 19, 2023

PM मद 27 जन क MP आएग वभनन करयकरम म हग शमल : शवरज सह चहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को भोपाल एवं शहडोल के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे. चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री इस दिन भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन - भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर - को यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. इसके बाद वह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

चौहान ने कहा कि इसी दिन वह शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गौरव यात्राओं के समापन पर रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे. उन्होंने कहा,“वीरांगना रानी दुर्गावती भारत के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक हैं. हम सब उनको अत्यन्त श्रद्धा और आदर के भाव से देखते हैं. रानी दुर्गावती का बलिदान अकबर की फौज से लड़ते-लड़ते 24 जून 1564 को हुआ था. हम हर साल बलिदान दिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं.” रानी दुर्गावती चन्देल गढ़ा साम्राज्य की शासक व महारानी थीं.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “इस बार राज्य सरकार ने तय किया है कि 22 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्राएं शुरू आरंभ होंगी. ये यात्राएं बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), उनके जन्म स्थान कालिंजर किला (उत्तरप्रदेश) और धौहनी (सीधी) से आरंभ होकर शहडोल पहुंचेंगी.” उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा की शुरुआत बालाघाट में 22 जून को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरांगना दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर करेंगे.

वहीं, भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल से देश के 10 लाख बूथ पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से पार्टी के 2,500 नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. गौरतलब है कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. इसलिए मोदी के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1vweWAc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw