google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मद क रजकय यतर भरत और अमरक क बच बढत सबध क वसतवक सकषय : गफरड

best

Tuesday, June 20, 2023

PM मद क रजकय यतर भरत और अमरक क बच बढत सबध क वसतवक सकषय : गफरड

बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों का एक वास्तविक साक्ष्य है. राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. बाइडन दंपति द्वारा 22 जून को मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. इस यात्रा में 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री का संबोधन भी शामिल है.

अमेरिका के प्रोटोकॉल प्रमुख रूफस गिफोर्ड ने मोदी की अमेरिका यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों का एक वास्तविक साक्ष्य है.''

उन्होंने कहा, 'हम मानते हैं कि हम करीब हैं. भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं, लेकिन हमें अभी भी एक साथ बहुत काम करना है.'

ऐतिहासिक यात्रा का विवरण साझा करते हुए, गिफोर्ड ने कहा कि योजना फरवरी में शुरू हुई जब वे यात्रा की पुष्टि करने के लिए भारतीय राजदूत के पास पहुंचे. 

दस मई को, व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा की घोषणा की. 

यह पूछे जाने पर कि यह बाइडन प्रशासन के दौरान पिछली दो राजकीय यात्राओं से कैसे भिन्न है, गिफोर्ड ने कहा, 'हर राजकीय यात्रा भिन्न होती है. हम चाहते हैं कि यह बहुत विचारशील हो क्योंकि यह उस देश से संबंधित है जो हमारा अतिथि है.'

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित होने वाले राजकीय रात्रिभोज पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत ही खास रात होने वाली है'. 

गिफोर्ड ने कहा, 'हम यह समझने के लिए (अतिथि) प्रधानमंत्री के कार्यालय के साथ काम कर रहे हैं कि उन्हें क्या पसंद है ... हम एक वास्तविक चीज़ हासिल करना चाहते हैं. उन्हें किस तरह का संगीत पसंद है, किस तरह का खाना पसंद है.'

उन्होंने कहा कि प्रथम महिला सभी चीजों में घनिष्ठ रूप से शामिल रही हैं.

गिफोर्ड ने कहा, 'वैश्विक समुदाय के सामने कई अलग-अलग चुनौतियां हैं और हम जानते हैं कि जिन मुद्दों पर हम बात कर रहे हैं उनमें से कई पर अमेरिका और भारत कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.'

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा समाप्त करेंगे, तो अमेरिका और भारत थोड़े करीब होंगे तथा वैश्विक समुदाय भी इसे महसूस करेगा. 

गिफोर्ड ने कहा कहा, 'हम प्रधानमंत्री के अमेरिका पहुंचने से लेकर उनके प्रस्थान तक उनकी बहुत अच्छी देखभाल करने की उम्मीद करते हैं.'

ये भी पढ़ें :

* PM मोदी राजकीय दौरे पर US पहुंचे, स्वागत करने भारी संख्या में उमड़े भारतीय
* टीम बाइडन में 130, पूरे अमेरिका में 4.1 मिलियन की आबादी, जानें USA में क्यों इतना अहम है भारतीय समुदाय
* EXCLUSIVE: UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता क्यों मिलनी चाहिए...? NDTV से जानें 5 वजहें



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Q7sonfc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw