google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Shree Cement न टकस चर क आरप क कय खरज कह- IT टम क सरव म कर रह सहयग

best

Wednesday, June 28, 2023

Shree Cement न टकस चर क आरप क कय खरज कह- IT टम क सरव म कर रह सहयग

श्री सीमेंट के कार्यालयों में इनकम टैक्स विभाग  (Income Tax Survey) सर्वे कर रहा है. आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद श्री सीमेंट पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है. इस बीच श्री सीमेंट (Shree Cement) ने टैक्स चोरी (Tax Evasion) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि श्री सीमेंट इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. कंपनी की तरफ से आईटी टीम को सभी मदद और जानकारी मुहैया कराई जा रही हैं. कंपनी ने उन मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया कि जिनमें बताया गया था कि इनकम टैक्स ने रिकॉर्ड खंगालने के बाद कितनी टैक्स चोरी पकड़ी है.

इनकम टैक्स के अधिकारियों ने राजस्थान के ब्यावर, रास और जयपुर में श्री सीमेंट की फैक्ट्रियों में सर्वे कर रही है. जयपुर की आयकर विभाग की टीम की श्री सीमेंट ग्रुप के 24 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी जारी है. जयपुर, ब्यावर, उदयपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. 

टैक्स चोरी की अटकलों को खारिज करते हुए कंपनी ने बयान जारी किया. बयान में कहा गया, "हम कॉर्पोरेट प्रशासन पर अपने मजबूत रिकॉर्ड और एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को दोहराना चाहेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स काल्पनिक हैं और हम कोई भी टिप्पणी करने से बचेंगे."

पूरे घटनाक्रम पर श्री सीमेंट की तरफ से NSE और BSE को पत्र लिखकर बताया गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा टैक्स चोरी का आंकड़ा भ्रामक है, क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे अभी भी जारी है. कंपनी के अधिकारी आयकर विभाग का पूरा सहयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

23000 हजार करोड़ की टैक्स चोरी की खबर के बाद Shree Cement के शेयरों में 10% की गिरावट

Ambuja Cements Q4 Results: चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 1.62% बढ़ा, आय में 8.39% की शानदार वृद्धि दर्ज



from NDTV India - Latest https://ift.tt/L2hFRW6

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw