google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : कर्नाटक के कांग्रेस MLA ने चलाई बस, टक्कर मारने की रिपोर्ट को बताया "झूठा"

best

Monday, June 12, 2023

VIDEO : कर्नाटक के कांग्रेस MLA ने चलाई बस, टक्कर मारने की रिपोर्ट को बताया "झूठा"

कर्नाटक में कांग्रेस की एक विधायक ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा योजना की शुरुआत के अवसर पर महिलाओं को प्रेरित करने के लिए बस चलाई. कोलार गोल्ड फील्ड्स की विधायक रूपकला एम शशिधर ने वाहन के टक्‍कर मारने की खबरों को "झूठा और अफवाह" करार दिया. विधायक ने NDTV से कहा, "बस किसी व्‍यक्ति या वाहन से नहीं टकराई." 

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक के पीछे काफी संख्‍या में महिलाएं मौजूद हैं और राज्‍य का एक वर्दीधारी बस ड्राइवर उन्‍हें बता रहा है कि वाहन को कैसे चलाना है. ड्राइवर को गियर बदलने में विधायक की मदद करते देखा जा सकता है. विधायक ने कहा कि उन्‍होंने ड्राइवर की उपस्थिति में करीब 2 मिनट तक गाड़ी चलाई. 

कांग्रेस विधायक ने करीब 100 मीटर तक बस चलाई. बस के आसपास करीब एक हजार लोग मौजूद थे. 

हालांकि कांग्रेस नेता का दावा है कि वह गाड़ी चलाना जानती हैं, लेकिन उनके पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं है, जो कि एक उल्लंघन है. 

कर्नाटक सरकार ने रविवार को "शक्ति योजना" के तहत सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना शुरू की. 

ये भी पढ़ें :

* प्रियंका गांधी ने शुरू किया चुनाव अभियान, कांग्रेस ने कर्नाटक के बाद मध्‍य प्रदेश में भी दी 5 गारंटी
* कर्नाटक के बाद अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई बजरंगबली की एन्ट्री
* "केजरीवाल प्रभाव": कांग्रेस की कर्नाटक चुनाव गारंटी पर बोले राघव चड्ढा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kmP7GoI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw