google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: रजसथन: कगरस न 25 नए जलधयकष क कय ऐलन पयलट खम क इन नतओ क मल जगह

best

Monday, July 10, 2023

रजसथन: कगरस न 25 नए जलधयकष क कय ऐलन पयलट खम क इन नतओ क मल जगह

राजस्थान में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होना है. चुनाव के मद्देनजर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच टकराव को खत्म करने के लिए कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है. कांग्रेस ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और पधाधिकारीयों में सचिन पायलट गुट के नेताओं को भी शामिल किया है.

सचिन पायलट गुट के मुकेश भाकर, इंद्राज सिंह गुर्जर, राकेश पारीक, जीआर खटाना को इस लिस्ट में जगह दी गई है. वहीं, चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी और प्रताप सिंह खाचरियावास को लिस्ट से बाहर रखा गया है. 

25 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति 
कांग्रेस ने राजस्थान के 25 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. रमेश पांडेय बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष, दिनेश सुपा भरतपुर जिला अध्यक्ष, अक्षय त्रिपाठी भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष, विश्राम सियाग बीकानेर रूरल, सीएल प्रेमी बूंदी जिला अध्यक्ष, भेरूलाल चौधरी चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष, इंद्राज खींचड़ चूरू, साकेत बिहारी शर्मा धौलपुर जिला अध्यक्ष, वल्लभ राम पाटीदार डूंगरपुर जिला अध्यक्ष, अंकुर मगनानी श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र दादरी हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष, गोपाल मीणा जयपुर रूरल, भंवरलाल मेघवाल जालोर, दिनेश सुंडा झुंझुनू, शिवराज मीणा करौली, रविंद्र त्यागी कोटाशहर, भानु प्रताप सिंह कोटा रूरल, भानु प्रताप सिंह प्रतापगढ़, अजीज दर्द पाली, आनंद कुमार जोशी सिरोही, गिरिराज सिंह गुर्जर सवाई माधोपुर, हरी प्रसाद बेरवा टोंक, फतेह सिंह राठौड़ उदयपुर सिटी, कचरू लाल चौधरी उदयपुर रूरल का अध्यक्ष बनाया गया है.

पाटलट के अध्यक्ष पद से हटने के बाद पहली बार बदलाव
सचिन पायलट के अध्यक्ष पद से हटने के बाद पहली बार संगठानात्मक बदलाव किया गया है. कांग्रेस ने राजस्थान में जहां 25 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति है. वहीं, 121 सचिव, 21 उपाध्यक्ष और 49 महासचिव की नियुक्ति भी हुई है. इसमें भी पायलट गुट के नेताओं को शामिल किया गया है.


सूची जारी होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘एआईसीसी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त कर प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.''

ये भी पढ़ें:-

उठाए गए मुद्दों का कांग्रेस ने संज्ञान लिया, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे: सचिन पायलट

राजस्थान: सचिन पायलट का हाड़ौती में शक्ति प्रदर्शन, CM गहलोत को भी निमंत्रण, लेकिन नहीं मिला टाइम



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9uqviRG

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw