google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: हाई-एंड प्रीमियम वॉच स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के पास मिलीं 30 करोड़ की घड़ियां

best

Saturday, July 22, 2023

हाई-एंड प्रीमियम वॉच स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के पास मिलीं 30 करोड़ की घड़ियां

राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of revenue intelligence) ने महंगी घड़ियों की तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 30 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की घड़ियां बरामद की गई हैं. डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट को खुफिया जानकारी मिली कि एक व्यक्ति के पास उसके आवासीय परिसर में विदेशी मूल की 30 से अधिक तस्करी वाली हाई-एंड प्रीमियम घड़ियां हैं. पता चला कि वह शख्स विदेश गया है और विदेशी मूल की कुछ और उच्च गुणवत्ता वाली प्रीमियम घड़ियां लेकर भारत लौट रहा है, जिन्हें शुल्क के भुगतान के बिना देश में तस्करी करने का प्रयास किया जाएगा.

खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उस  शख्स को सिंगापुर से वापस आते समय कोलकाता हवाई अड्डे पर रोका गया और उसके कब्जे से एक बहुत महंगी ग्रेबेल फोर्से ब्रांड की घड़ी बरामद की गई. आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया. 

इसके बाद डीआरआई, मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों द्वारा आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली गई.  तलाशी अभियान के दौरान, ग्रेबेल फोर्से, पर्नेल, लुईस विटॉन, एमबी एंड एफ, मैड, रोलेक्स, ऑडेमर्स पिगुएट, रिचर्ड मिल आदि जैसे विभिन्न प्रीमियम ब्रांडों की 34 हाई-एंड घड़ियां बरामद की गईं. इनमें से अधिकांश घड़ियां महंगी और लिमिटेड एडिशन वाली हैं. सभी घड़ियों की कुल कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

बैगेज के माध्यम से व्यक्तियों द्वारा घड़ियों के आयात पर बैगेज नियमों के अनुसार 38.5% सीमा शुल्क लगता है, जिसकी उसने चोरी की थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/m4C2w8I

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw