विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को एक सप्ताह की इंडोनेशिया और थाईलैंड यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान वह आसियान और बिम्सटेक समूह के अपने समकक्षों के साथ बैठकें करेंगे.
इंडोनेशिया यात्रा के दौरान जयशंकर बुधवार से दो दिन तक आसियान से संबंधित बैठकों में हिस्सा लेंगे. इनमें आसियान-भारत, पूर्वी एशिया सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय फोरम की बैठकें शामिल हैं.
विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि वह अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.
जकार्ता के बाद, जयशंकर रविवार को मेकांग गंगा सहयोग (एमजीसी) समूह के विदेश मंत्रियों की 12वीं बैठक में भाग लेने के लिए बैंकॉक जाएंगे.
बैंकॉक में 17 जुलाई को जयशंकर बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/SE1u5Iy
No comments:
Post a Comment