google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सऊदी अरब की जेल में बंद छाजूराम ने छोड़ दी थी स्वदेश वापसी की उम्‍मीद, ऐसे सच हुआ सपना

best

Friday, July 14, 2023

सऊदी अरब की जेल में बंद छाजूराम ने छोड़ दी थी स्वदेश वापसी की उम्‍मीद, ऐसे सच हुआ सपना

सऊदी अरब की जेल में ढाई साल से बंद राजस्थान के छाजूराम की आखिरकार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के सफल प्रयासों से स्वदेश वापसी हो ही गई. सऊदी अरब की जेल में बंद झुंझुनू के उदयपुरवाटी निवासी छाजूराम जांगिड़ ने स्वदेश वापसी की उम्मीद तक छोड़ दी थी. हालांकि केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से छाजूराम अब अपने परिवार के पास वापस लौट आए हैं. 

दरअसल, खरबासों की ढाणी निवासी छाजूराम जांगिड़ वर्ष 2017 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे. छाजूराम बताते हैं कि 18 अक्टूबर 2017 को अल सोहीन ट्रांसपोर्ट कंपनी में उन्हें चालक की नौकरी मिली थी, वहां बड़ाऊ रसूलपुर निवासी दौलत सिंह ने उनसे दोस्ती कर ली.  हालांकि दोनों की कंपनी अलग-अलग थी, जहां एक दिन दौलत ने सप्लाई के दौरान साथ-साथ चलने की बात कही. रास्ते में उसने उनका ट्रक पार्क करवा दिया और चाय पीने के बहाने एक कमरे में ले गया. 

छाजूराम ने बताया कि जब बाहर आकर देखा तो तीन पाकिस्‍तानियों समेत आधा दर्जन लोग उसके ट्रक से दूसरे ट्रक में सामान शिफ्ट कर रहे थे. रोका तो उसके साथ मारपीट की गई. उन्‍होंने बताया कि आरोपी उन्‍हें बंधक बनाकर जंगल ले गए ओर तीन अन्य लोगों के हवाले कर दिया. 

अपनी दासता बताते हुए छाजूराम ने कहा कि कुछ दिन बाद वे मारपीट कर उनसे पैसों की डिमांड भी करने लगे. परिवार के लोगों ने कर्जा लेकर भारत से करीब साढ़े सात लाख रुपए भेजे,. बावजूद इसके उन्‍हें नहीं छोड़ा गया. उनके चंगुल में छह माह तक वह फंसा रहा. 

वहीं दूसरी तरफ बंधक बनाने वालों ने उनकी कंपनी का ट्रक भी बेच दिया और सामान पारकर दिया. ऐसे में छाजूराम को वहां पर ढाई साल की सजा सुनाई गई और दूसरी तरफ कंपनी ने भी ढाई लाख का क्लेम कर दिया. ऐसे वक्‍त में छाजूराम को स्वदेश वापसी सपने जैसी लग रही थी और एक बार तो छाजूराम ने देश वापसी की उम्मीद भी छोड़ दी थी. हालांकि परिवार ने केंद्रीय मंत्री से संपर्क कर छाजूराम की स्वदेश वापसी के सफल प्रयास किए.

मंत्री शेखावत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से की थी बात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को मामले से अवगत कराया था. छाजूराम के पुत्र का कहना है कि लक्ष्मणदास महाराज के साथ पौंख निवासी विश्वेन्द्र सिंह और लोकेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की , जहां से उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बात करवाई. शेखावत ने समय गंवाए बिना विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की. विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में वकील की व्यवस्था करवाई और छाजूराम की स्वदेश वापसी सम्भव हो पाई. 

ये भी पढ़ें:

* प्रॉपर्टी खरीदने के 38 साल बाद मिला मालिकाना हक, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे सुलझाया मामला
* युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने कराया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
* पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा, पार्टी तय करेगी कौन कहां से लड़ेगा चुनाव



from NDTV India - Latest https://ift.tt/HFikj6L

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw