google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: भारत और ब्रिटेन के बीच इसी साल हो सकता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: टॉप अधिकारी का दावा

best

Friday, July 28, 2023

भारत और ब्रिटेन के बीच इसी साल हो सकता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: टॉप अधिकारी का दावा

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को लेकर लंबे समय से बातचीत चलती आ रही है. इस बीच एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत की प्रक्रिया पूरी करने के बेहद करीब हैं. दोनों देश कुछ मुद्दों पर अपने मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं.

समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन निवेश संधि, बौद्धिक संपदा अधिकारों और उत्पादों के उद्गम स्थान से संबंधित मतभेदों को दूर करने के लिए लगातार कोशिश में लगे हुए हैं. वाहन व शराब के व्यापार से संबंधित मुद्दों पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है.

इस साल पूरी हो जाएगी बात
अधिकारी ने भरोसा जताया कि व्यापार समझौते पर वार्ता इस साल पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा, “हम बातचीत की प्रक्रिया को यथासंभव जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बेहद करीब हैं.” दोनों देशों के बीच एफटीए पर 11वें दौर की बातचीत हाल ही में खत्म हुई है. इस बातचीत में शामिल होने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल लंदन गए थे.

26 क्षेत्रों से संबंधित पॉइंट पर हो रही चर्चा
दोनों देश इस वार्ता के दौरान 26 क्षेत्रों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें से 19 क्षेत्रों पर वार्ता पूरी हो चुकी है. अधिकारी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार, निवेश संधि और उत्पादों का उद्गम संबंधी नियम जैसे कुछ बिंदुओं पर चर्चा अभी पूरी नहीं हुई है.

पिछले दीवाली से पहले होनी थी डील
पहले यह समझौता पिछले साल दीपावली से पहला पूरा होना का लक्ष्य रखा गया था. हालांकि, ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह टल गया था. इसके बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई और भारत-ब्रिटेन के अधिकारी सभी पहलुओं को हल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं.

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कही यह बात
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए 26 मुद्दो पर समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें से करीब 14 पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है. ब्रिटेन का प्रतिनिधिमंडल भारत के लगातार दौरे करके इस समझौते को पूरा करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में इस बात की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है कि मार्च 2023 तक इस डील को पूरी कर लिया जाएगा. 

इससे पहले G20 समिट में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की मुलाकात हुई है. G20 समिट में ऋषि सुनक ने कहा कि उनकी सरकार सभी देशों से मुक्त व्यापार समझौते के लिए किसी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखाएंगी और क्वालिटी के साथ ही इस एग्रीमेंट को पूरा करेगी.

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत को क्या होगा फायदा?
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर में ग्रोथ दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही देश की लेबर इंसेंटिव सेक्टर जैसे प्रोसेस्ड एग्रो, लेदर, टेक्सटाइल और ज्वेलरी प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टर में भी ग्रोथ दर्ज की जाएगी. इससे देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे 

ध्यान देने वाली बात ये है FTA एक इंटरनेशनल कानून है, जिसके मुताबिक दो या दो से अधिक देश एक दूसरे के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच ज्यादा से ज्यादा व्यापार को बढ़ावा मिल सके. इसके लिए उनके बीच में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होता है.

ये भी पढ़ें:-

अतीत के 'खराब' अमेरिकी नेतृत्व के कारण चीन ने उठाया 'फायदा' : डोनाल्ड ट्रंप

भारत के साथ फ्री ट्रेड समझौता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ऋषि सुनक : डाउनिंग स्ट्रीट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/U5ETiAZ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw