google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "लव जहद नह हम पयर करत ह" : रजसथन स भग समलगक छतर-टचर क वडय वयरल

best

Wednesday, July 5, 2023

"लव जहद नह हम पयर करत ह" : रजसथन स भग समलगक छतर-टचर क वडय वयरल

राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक नाबलिग छात्रा और महिला स्कूल टीचर के गायब होने के मामले में समलैंगिक लव स्टोरी का एंगल सामने आया है. दोनों समलैंगिक रिश्ते में हैं और शादी करने के लिए घर से भागी हैं. इनका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में छात्रा और टीचर कह रही हैं कि वे अपनी मर्जी से भागी हैं. कोई लव जिहाद नहीं है. बहला फुसलाकर भगाने और किडनैपिंग के आरोप झूठे हैं. उनका कहना है कि वे एक दूसरे से प्यार करती हैं. एक दूजे के बिना जी नहीं सकती. घर में रहते तो उनकी लड़कों से शादी करा दी जाती. इसलिए साथ रहने के लिए भागी हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 4 मिनट 2 सेकेंड के वीडियो में दोनों लड़कियों ने अपने प्यार का इजहार किया. नाबालिग छात्रा ने कहती है, "आप सभी सोच रहे होंगे कि उसने या उसके परिवार के सदस्यों ने मेरा ब्रेनवाश किया है? या मेरा अपहरण कर लिया गया है? ऐसा कुछ भी नहीं है. हम अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ जीने के लिए गए हैं. क्योंकि हम एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. एक दूसरे के बिना नही रह सकते है."

वीडियो में लड़की आगे कहती है, "हम समलैंगिक हैं. हम किसी अन्य पुरुष से शादी नहीं कर सकते हैं. इसलिए हमने भागने का फैसला किया. उसके लिए मुझ पर बिल्कुल भी किसी ने दबाव नहीं डाला है. आप सोच सकते हैं कि उन्होंने मुझसे यह वीडियो बनाने के लिए कहा है. लेकिन ऐसा नहीं है."

रिपोर्ट के मुताबिक, 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा और उसी स्कूल की 20 वर्षीय टीचर 30 जून को अपने घर से गायब हो गई. छात्रा के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. परिवार ने स्कूल की महिला टीचर पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है. लड़की के पिता ने स्कूल प्रशासन पर भी अपनी बेटी को गायब करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया. पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. छात्रा और उसकी टीचर को चेन्नई से पकड़ा गया है.

पुलिस ने महिला टीचर और दो भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 धारा 120 B अपराधिक साजिश के साथ किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें:-

नाम बदलकर सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

हिंदू संगठनों के 'लव जिहाद' पर महापंचायत को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार

''लव इज लव'' : बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने दिया 'लव जिहाद' को लेकर सवाल का जवाब


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jZWulTc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw