google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बाढ़ के खतरे को लेकर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर: आतिशी

best

Saturday, July 22, 2023

बाढ़ के खतरे को लेकर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर: आतिशी

नई दिल्ली: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है. मंत्री ने एक बयान में कहा, यदि नदी के जलस्तर में 206.7 मीटर तक की वृद्धि होती है तो यमुना खादर (बाढ़ के मैदान) के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये तैयार है.

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह की दर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच दो लाख से 2.5 लाख क्यूसेक के बीच रही. आतिशी ने कहा कि बाढ़ के खतरे के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से 'मुनादी' (घोषणा) की जा रही है. राहत शिविरों का निरीक्षण तथा लोगों के वहां लोगों को ठहराने की तैयारी की गयी है.

उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है.

ये भी पढ़ें :

* यूपी में युवक ने पहले की बहन की सिर काटकर हत्या फिर कटा सिर लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन, गिरफ्तार
* गोरखपुर में छात्रों ने की DDU के रजिस्ट्रार की पिटाई, कुलपति के साथ भी हुई धक्कामुक्की, FIR दर्ज
* सरकार के पास जरूरतमंद के इलाज के लिए धन की कमी नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Y0tBd8S

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw