google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मटर क आग कदकर यवक न क आतमहतय घटन CCTV म कद

best

Saturday, July 8, 2023

मटर क आग कदकर यवक न क आतमहतय घटन CCTV म कद

दिल्ली मेट्रो के कैलाश कॉलोनी स्टेशन पर शनिवार सुबह 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर मेट्रो रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी है. इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो ईस्ट ऑफ कैलाश का रहने वाला था. 

वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें अजय अर्जुन शर्मा नाम का 25 साल का युवक स्टेशन पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. जैसे ही तेज रफ्तार से मेट्रो ट्रेन प्लेटफार्म पर आती है, अजय पटरी मेट्रो के सामने कूद जाता है. हालांकि मेट्रो आगे जाकर रुकती है, लेकिन इस घटना के दौरान अजय की मौत हो गई. 

पुलिस के मुताबिक, अजय के शव को मेट्रो की पटरी से हटाकर अस्पताल भेज दिया गया है. 

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए जा रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि घटना से मेट्रो परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. 

पुलिस ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 (आत्महत्या जैसे मामलों में पुलिस का जांच करना और रिपोर्ट देना) के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें :

* सिसोदिया की प्रोपर्टी का कथित शराब घोटाले से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं : अरविंद केजरीवाल
* मनीष सिसोदिया के 50 करोड़ की संपत्ति जब्त होने का झूठ फैला रही है BJP - AAP
* "ऐसे में तो दिल्ली सरकार का गला घोंट देंगे..": उपराज्यपाल के नए आदेश पर CM अरविंद केजरीवाल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VedlUo6

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw