google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: CUET-PG Results : सीयूईटी स्नातकोत्तर के परिणाम घोषित : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी

best

Thursday, July 20, 2023

CUET-PG Results : सीयूईटी स्नातकोत्तर के परिणाम घोषित : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने देशभर के 190 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (CUET-PG) के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए. एनटीए ने यह जानकारी दी.

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना परासर ने कहा, "उम्मीदवारों के परिणाम उन विश्वविद्यालयों के साथ भी साझा किए गए हैं, जहां दाखिले के लिए उन्होंने आवेदन किया था. उन्हें ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है."

उन्होंने कहा, 'संबंधित विश्वविद्यालयों या संगठनों की ओर से एक मेधा सूची तैयार की जाएगी. विश्वविद्यालय एनटीए द्वारा प्रदत्त सीयूईटी (पीजी) - 2023 के अंकों के आधार पर अपनी व्यक्तिगत काउंसलिंग के बारे में निर्णय लेंगे.'

परासर ने कहा कि एनटीए की भूमिका उम्मीदवारों के पंजीकरण, परीक्षा के संचालन, उत्तर कुंजियों को तैयार करने एवं अंतिम रूप देने, परिणाम तैयार करने व घोषित करने तथा अंक प्रदान किए जाने तक सीमित है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CQh40xl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw