टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा के अंतर्गत मालदेवता रोड़ पर सीतापुर के पास जंगल के गदेरे का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने से वहां गए कुछ लोग फंस गए, जिनका रेस्क्यू SDRF की टीम ओर टिहरी पुलिस द्वारा किया गया. उक्त घटना में सीतापुर के पास जंगल गदेरे (मौड़ खाला) में तेज बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ गया था, जिससे अस्थायी पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से इसके आसपास लगभग 100 लोग फंस गए थे.
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से उफनती नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए सभी लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इससे पहले धनोल्टी के उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि शाम करीब पांच बजे करीब पर्यटक सीतापुर में घूमने आए थे और इसी दौरान वहां एक बरसाती नाले में सैलाब आ गया.
उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक से नाले में पानी बढ़ा और देखते ही देखते सैलाब की चपेट में आकर उस पर बनी अस्थाई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई. चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल के जवानों ने बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सकुशल वहां से बाहर निकाल लिया. अधिकारी ने राजस्व कर्मियों को हिदायत दी है कि मुनादी कर लोगों को नदी और नालों के पास न जाने की सलाह दें और सतर्क रहें.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/a0giTwo
No comments:
Post a Comment