google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Video: अरवद कजरवल सरकर क मतर आतश क घर क बहर सडक पर भर पन BJP न कस तज

best

Sunday, July 9, 2023

Video: अरवद कजरवल सरकर क मतर आतश क घर क बहर सडक पर भर पन BJP न कस तज

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं. दो दिन की भारी बारिश के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी के सरकारी आवास के सामने की सड़क पर पानी भर गया. वीडियो में देखा गया है कि पानी मंत्री के सरकारी आवास के गेट से अंदर भी प्रवेश कर गया है.गौरतलब है कि रविवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी इंजीनियरों से मिलने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए लगातार शहर का दौरा कर रही थीं. इधर उनके आवास के बाहर भी जलजमाव की समस्या को देखा गया.

आतिशी ने ट्वीट किया बारिश ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इतनी मूसलाधार बारिश के कारण पंपिंग स्टेशन होने के बावजूद रिंग-रोड पर ITO के पास पानी भर गया है. अधिकारियों के साथ जलजमाव के बीच स्थिति का जायजा लिया साथ ही यहाँ मोबाइल पंप की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि जल-निकासी तुरंत हो सके.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने भारी बारिश के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन जलभराव हो जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना की तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी का इस्तीफा मांगा.भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नालों से गाद निकालने में घोटाला हुआ है फलस्वरूप सड़कों एवं गलियों में पानी भर गया है। उन्होंने भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में जलभराव से निपटने तथा लोगों की मदद करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Wjrtlfp

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw