मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 8 ने एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जहां से विदेशों का सस्ता हवाई टिकट देने के नाम पर ठगी की जा रही थी. क्राइम ब्रांच डीसीपी राजतिलक रोशन ने बताया कि सूचना मिलने पर मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 8 की टीम ने अंधेरी में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक ये गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों को विदेश का सस्ता हवाई टिकट देने का लालच देते थे, जो इनके साइट पर जाता उससे पैसे भरवा कर फर्जी या होल्ड टिकट देकर उसका नंबर ब्लॉक करवा देते थे. ये गिरोह पिछले 6 महीने से मुंबई में ठगी करता आ रहा था.
पुलिस के मुताबिक गिरोह ने ज्यादातर कनाडा जाने की चाह रखने वाले लोगों को ठगा है. पुलिस ने कॉल सेंटर से 28 लैपटॉप , 40 मोबाइल फोन और 2 राउटर जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढें:-
ब्रिटेन ने 'खालिस्तान समर्थक चरमपंथ' से निपटने के लिए नई फंडिंग की घोषणा की
हेट क्राइम और हेट स्पीच पूरी तरह अस्वीकार्य, इस समस्या का हल निकालना होगा : सुप्रीम कोर्ट
from NDTV India - Latest https://ift.tt/XtapMgl
No comments:
Post a Comment