google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: यूपी के श्रावस्‍ती में दर्दनाक हादसा, मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 5 की मौत 

best

Saturday, August 5, 2023

यूपी के श्रावस्‍ती में दर्दनाक हादसा, मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 5 की मौत 

उत्तर प्रदेश के श्रावस्‍ती में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में मरने वालों में दो बच्‍चे भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद इकौना पुलिस मौके पर पहुंची. खाई से निकालकर घायलों को आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया. यह हादसा श्रावस्‍ती के इकौना थाना इलाके के सीताद्वार के नजदीक हुआ.

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद इकौना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ भी मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया और कार को खाई से बाहर निकलवाया गया. 

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए ड्राइवर के हवाले से बताया कि कार के सामने अचानक से एक मवेशी आ गया था, जिसे बचाने के चक्‍कर में गाड़ी पलट गई और खाई में जा गिरी. इस घटना में ड्राइवर घायल है. 

पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं दो लोगों की मौत अस्‍पताल लाने के बाद हुई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो बच्‍चों के साथ ही दो महिलाएं और एक पुरुष भी शामिल है. वहीं इस हादसे में घायल एक शख्‍स को बहराइच के अस्‍पताल में रैफर किया गया है. 

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग नेपालगंज के रहने वाले थे और किसी काम से यहां पर आए थे. 

ये भी पढ़ें :

* पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू
* उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अंगद यादव के बेटे को हत्या के मामले में आजीवन कारावास
* मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना: CM योगी बोले- बेहतरीन काम करने वाले शोधार्थी को सरकारी नौकरी में मिलेगी छूट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xs9oTiI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw