google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: एक दिन शरद पवार भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे: BJP नेता चन्द्रशेखर बावनकुले

best

Thursday, August 17, 2023

एक दिन शरद पवार भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे: BJP नेता चन्द्रशेखर बावनकुले

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि राकांपा संस्थापक शरद पवार एक दिन भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बावनकुले शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हालिया बैठक पर एक सवाल के जवाब में नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. अजित पवार पिछले महीने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे.

पिछले हफ्ते पुणे में शरद और अजित पवार के बीच हुई 'गुप्त' मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी. शरद पवार अब भी महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन का हिस्सा हैं जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं. शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने दोनों नेताओं के बीच बैठक पर चिंता जताई थी. इस बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा, “शरद पवार ने खुद स्पष्ट किया है कि यह एक पारिवारिक बैठक थी”. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शरद पवार एक दिन भारत को मजबूत और ‘आत्मनिर्भर' बनाने के मोदी जी के दृष्टिकोण और सपने का समर्थन करेंगे.”

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Nn03urg

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw