google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मुंबई : पत्रकार की पिटाई करने के आरोप में दो ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

best

Wednesday, August 2, 2023

मुंबई : पत्रकार की पिटाई करने के आरोप में दो ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

मुंबई में एक यूट्यूब समाचार चैनल के पत्रकार की पिटाई करने के आरोप में दो ऑटोरिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई थी. पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय पत्रकार ने एक ऑटोरिक्शा चालक से उसे और उसके सहयोगी को कुर्ला रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए कहा. इसपर ऑटोरिक्शा चालक ने कहा कि उन्हें सीट साझा करने के आधार पर पैसे देने होंगे, न कि मीटर के हिसाब से.

पुलिस के मुताबिक, इस बात को लेकर दोनों (पत्रकार और ऑटोरिक्शा चालक) पक्षों के बीच बहस हो गई और पत्रकार ने ऑटो चालक को पास के बीकेसी पुलिस थाने ले जाने को कहा. पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि चालक, पत्रकार को पुलिस थाने के समीप एक स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने दोस्त और दूसरे ऑटोरिक्शा चालक को फोन कर बुला लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पत्रकार की कथित रूप से पिटाई की.

पुलिस के मुताबिक, पत्रकार के शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों को पास के भरत नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- :



from NDTV India - Latest https://ift.tt/A4BSOHa

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw