google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: खरगे और राहुल ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

best

Monday, August 7, 2023

खरगे और राहुल ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में खरगे और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और कई अन्य नेता मौजूद थे.

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आज बैठक हुई. भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने हरियाणा की 2.5 करोड़ जनता को विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं दिया. कांग्रेस पार्टी हरियाणा में जनता से जुड़े मुद्दे लगातार उठा रही है.''

उन्होंने कहा, ‘‘हम हरियाणा के हर वर्ग- किसान, जवान, युवा, खेत-मज़दूर, महिलाओं, दलित व पिछड़े वर्ग और छोटे व्यापारी, सभी की भलाई के लिए सजग हैं. हरियाणा में सद्भाव और शान्ति क़ायम रहे. सभी समुदाय मिलकर रहें. यह राज्य फ़िर से तरक़्क़ी की ओर अग्रसर हो, हर एक कांग्रेस नेता व आम कार्यकर्त्ता इसके लिए संघर्षशील है.''

हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि संगठन में योग्यता के आधार पर लोगों को स्थान दिया जाएगा. बाबरिया ने कहा कि संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नूंह जाएगा, जहां सभी समुदायों से मिलेगा. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी.

ये भी पढ़ें:- 

ये भी पढ़ें:-

लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच पास हुआ दिल्ली सेवा बिल

दिल्ली सेवा बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, राघव चड्ढा ने बताया - "संवैधानिक पाप"

दिल्ली सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाया गया सेवा विधेयक : अमित शाह



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WBXv07x

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw