google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बड़े भाई का करियर रहा सुपरहिट, तो छोटे ने लगा दी फ्लॉप की लाइन...ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिख रहे दोनों बच्चे हैं नामी सितारे

best

Wednesday, August 23, 2023

बड़े भाई का करियर रहा सुपरहिट, तो छोटे ने लगा दी फ्लॉप की लाइन...ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिख रहे दोनों बच्चे हैं नामी सितारे

अक्सर हम आपको ऐसी पुरानी थ्रोबैक तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें भारतीय सिनेमा के कलाकार बहुत अलग लगते हैं और इन तस्वीरों में इन्हें पहचान पाना भी बहुत मुश्किल होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के दो पंजाबी गबरु जवानों की ऐसी तस्वीर जो इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बहुत ही मासूम लग रहे हैं और एक तो बेचारा निक्कर पहन रोनी सी सूरत बनाएं नजर आ रहा है. चलिए एक हिंट हम आपको दे देते हैं कि इसमें से एक कलाकार तो पाकिस्तान में भारत के झंडे तक गाड़ आया है.

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को जरा गौर से देखिए इन तस्वीरों में बॉलीवुड के दो नायाब सितारे छुपे हैं. अगर तस्वीर को देखने के बाद भी आप अंदाजा नहीं लग पा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि इस फोटो में बीच में शख्स की गोद में बॉबी देओल बैठे हुए हैं और उस शख्स ने जिसके कंधे पर हाथ रखा है, वो सनी देओल हैं. इस तस्वीर में सनी और बॉबी बहुत ही मासूम लग रहे हैं और बॉबी देओल तो सिर्फ निक्कर पहने रोनी सी सूरत बनाए नजर आ रहे हैं.

सनी देओल और बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक तरफ जहां सनी देओल की गदर-2 बड़े पर्दे पर तहलका मचा रही है. तो वहीं, बॉबी देओल भी कुछ ही समय बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने को तैयार है, जल्द ही उनकी फिल्म एनिमल और हरी हर वीरा मल्लू रिलीज होने वाली है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qjA7EvO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw