google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अपने घर पर तिरंगा फहराकर और 'भारत माता की जय' का नारा लगाकर फिर सुर्खियों में सीमा हैदर

best

Sunday, August 13, 2023

अपने घर पर तिरंगा फहराकर और 'भारत माता की जय' का नारा लगाकर फिर सुर्खियों में सीमा हैदर

जैसा देश वैसा भेष अपनाकर पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सीमा हैदर को भी पता है कि जब तक वह सुर्खियों में रहेंगी तब तक सुरक्षित रहेंगी.  इसलिए सीमा हैदर सुर्खियों में बने रहने के लिए मौके तलाश ही लेती हैं. पहले मुफलिसी की कहानी, फिर फिल्म और नौकरी का ऑफर और प्रेगनेंसी की चर्चा के बाद अब 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर रबूपुरा में अपने घर पर तिरंगा लगाकर 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाकर एक बार फिर सुर्खियों में है. सीमा ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर भी जो बात मीडिया से कही है, वह तेजी से वायरल हो रही है. 
    
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा लगाया. इस दौरान सीमा का पति सचिन और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह मौजूद थे. सीमा ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. मीडिया से बात करते हुए सीमा हैदर और एपी सिंह ने उसके ऊपर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' को लेकर बड़ा खुलासा किया और फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है. वहीं सीमा ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर भी कई बातें कहीं हैं जो तेजी से मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

पाकिस्तान के कराची की रहने वाली महिला सीमा हैदर बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में यहां के निवासी सचिन के घर आकर रह रही है. अवैध तरीके से भारत आने पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था. फिलहाल दोनों जमानत पर हैं और रबूपुरा में ही रह रहे हैं. 

बाद में यह बात फैली कि खबरों में रहने की वजह से सचिन का परिवार काम पर नहीं जा पा रहा है, जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. उनकी इस परेशानी को देखते हुए मेरठ के रहने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने उनकी मदद की पेशकश की और सीमा हैदर को अपनी एक फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. फिल्म की शूटिंग भी चल रही है, लेकिन सीमा का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं है कि 'कराची टू नोएडा' बन रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gKbU8Nk

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw