google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के लोगो का अनावरण मुंबई की बैठक में होने की संभावना

best

Sunday, August 20, 2023

विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के लोगो का अनावरण मुंबई की बैठक में होने की संभावना

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' के प्रतीक चिह्न का अनावरण 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में गठबंधन की बैठक के दौरान किए जाने की संभावना है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) गठबंधन की तीसरी बैठक में 26 से अधिक राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में 26 दल समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि गठबंधन के प्रतीक चिह्न का अनावरण एक सितंबर को विचार-विमर्श की शुरुआत से पहले किया जा सकता है.

सोनिया गांधी 31 अगस्त को पहुंच सकती हैं मुंबई
 
इस विपक्षी गुट की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी. सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित ‘इंडिया' गठबंधन के नेताओं के 31 अगस्त को शाम छह बजे से पहले मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे 31 अगस्त को उपनगरीय मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. अगले दिन, बैठक उसी स्थान पर होगी और उसके बाद संवाददाता सम्मेलन होगा.

कांग्रेस करेगी दोपहर भोज का आयोजन

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की राज्य और मुंबई इकाइयों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं.

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अशोक चव्हाण सहित महा विकास आघाड़ी (MVA) के नेता यह सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्म स्तर की योजना में लगे हुए हैं कि बैठक सफल हो. उन्होंने कहा, ‘‘होटल पहुंचने पर आगंतुकों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा. सभी नेता तैयारियों के तहत नियमित बैठकें कर रहे हैं.''

रविवार को हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़, मिलिंद देवड़ा और नसीम खान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नरेंद्र वर्मा समेत अन्य शामिल हुए.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/otSsdFX

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw