google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: यात्री ने ट्रेन की सीट पर रेंग रहे कॉकरोच की तस्वीर शेयर की, तो रेलवे ने दी सफाई

best

Monday, August 7, 2023

यात्री ने ट्रेन की सीट पर रेंग रहे कॉकरोच की तस्वीर शेयर की, तो रेलवे ने दी सफाई

अक्सर यात्री ट्रेनों में खराब भोजन, गंदे बाथरूम और अनियमित शेड्यूल के बारे में शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. लेकिन अब एक यात्री ने एक चौंकाने वाली तस्वीर साझा की. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में कॉकरोचों को ट्रेन के सीट पर रेंगते हुए देखा जा सकता है. यह देखकर हर कोई हैरान है.

आतिफ अली नाम का यात्री आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में यात्रा कर रहा था. यात्री ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें ट्रेन के सीट और दीवारों पर कई कॉकरोच घूमते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, ''ट्रेन नंबर 12708 एसी डिब्बे में जब हम सो रहे थे तो हमारे शरीर पर कॉकरोच घूम रहे थे, वादा किया गया स्वच्छता कहां है?''

आतिफ अली के पोस्ट के बाद एक आधिकारिक अकाउंट से रेलवे सेवा ने उनकी शिकायत का जवाब दिया और लिखा, ''हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ डीएम के माध्यम से साझा करें. आप अपनी समस्या सीधे http://railmadad. Indianrailways.gov.in पर भी दर्ज सकते हैं या शीघ्र समाधान के लिए 139 डायल कर सकते हैं.'' उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को संबंधित अधिकारी तक पहुंचा दिया गया है.

 अब सोशल मीडिया यूजर अब इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''रेल डिब्बों में कॉकरोच का आतंक. क्या बुनियादी स्वच्छता की कमी इसे बढ़ावा देती है? मुझे यकीन है कि अगर दूसरे देशों के लोग ऐसे डिब्बों में यात्रा करेंगे तो यह निश्चित रूप से लहर पैदा करेगा.'' दूसरे ने इसे ''बुरा सपना'' कहा, जबकि तीसरे ने कहा, ''नए डर का खुलासा हुआ.'' चौथे ने कहा, ''अरे यार! इसकी उम्मीद नहीं थी! यह ठीक नहीं है.''

इससे पहले, वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर यात्रा कर रहे एक यात्री को आईआरसीटीसी द्वारा परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिला था. यात्री ने भोजन की कई तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं, जिसके बाद उपयोगकर्ताओं की ओर से कई प्रतिक्रियाएं आईं, जिन्होंने भारतीय ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें:-

 "BJP दिल्ली में AAP से 4 चुनाव हारी, इसलिए पिछले दरवाजे से बनाया रास्ता": 'सेवा विधेयक' पास होने पर CM केजरीवाल

दिल्ली सेवा बिल' राज्यसभा में पास, समर्थन में मिले 131 वोट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/H5Tlvc2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw