google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: G-20 शिखर सम्मेलन से पहले टाउनहॉल को मिला नया स्वरूप, मेयर बोलीं - पर्यटक देख सकेंगे दिल्‍ली की समृद्ध विरासत

best

Monday, August 28, 2023

G-20 शिखर सम्मेलन से पहले टाउनहॉल को मिला नया स्वरूप, मेयर बोलीं - पर्यटक देख सकेंगे दिल्‍ली की समृद्ध विरासत

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने सोमवार को ब्रिटिश काल के प्रतिष्ठित टाउनहॉल और गालिब की हवेली का दौरा किया और कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जो पर्यटक दिल्ली आएंगे, उन्हें शहर की समृद्ध विरासत देखने का अवसर मिलना चाहिए. टाउन हॉल को पिछले कुछ महीनों में बुनियादी रूप से नया स्वरूप दिया गया है. यह 160 साल से अधिक पुराना ऐतिहासिक स्थल है, जो दिल्ली नगर निगम का मूल मुख्यालय है. 

महापौर ओबेरॉय ने दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित इस विशाल विरासत इमारत का दौरा किया. बाद में वे पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में ऐतिहासिक गालिब की हवेली भी गए, जहां कभी कवि मिर्जा गालिब रहते थे. 

महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा, ‘‘भारत राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है. एमसीडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वालीं सड़कों और पार्कों की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, और जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान यहां आने वाले पर्यटक शहर की समृद्ध विरासत को देख सकेंगे और सुखद यादों के साथ वापस जा सकेंगे.''

राष्ट्रीय राजधानी में नौ और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा. 

ये भी पढ़ें :

* G-20 समिट के लिए सेना ने भी कसी कमर, एंटी ड्रोन सिस्टम से होगी निगरानी
* G 20 देशों के सुर-ताल से दुनिया में काशी से गया ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' की भावना का संदेश
* गलत सूचना किसी भी लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा : NDTV जी-20 कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dqSBMLY

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw