google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: राजीव गांधी की ‘मिस्टर क्लीन’ की छवि थी और PM मोदी को भी वही सम्मान हासिल हुआ : अजित पवार

best

Tuesday, August 1, 2023

राजीव गांधी की ‘मिस्टर क्लीन’ की छवि थी और PM मोदी को भी वही सम्मान हासिल हुआ : अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘मिस्टर क्लीन' के तौर पर जाना जाता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वही सम्मान प्राप्त है. पिछले महीने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना सरकार में शामिल होने वाले अजित पवार यहां एक समारोह में शिरकत करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. इस समारोह में मोदी ने लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया.

अजित ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला वहां से गुजर रहा था तो सड़क के दोनों ओर खड़े पुणे के लोगों ने उनका स्वागत किया. 

राकांपा के विरोधी गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने और काले झंड़े दिखाए जाने के सवाल पर पवार ने कहा, ''मैं और देवेंद्र जी (उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) काफिले में एक ही गाड़ी में बैठे थे. हमने समारोह स्थल तक प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान एक भी काला झंडा नहीं देखा और तो और हमने देखा कि सड़क के दोनों ओर खड़े लोग उनका स्वागत और अभिवादन कर रहे थे.''

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''क्या कोई प्रधानमंत्री कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से देश में इतने अच्छे माहौल के बारे में सोच सकता है. मणिपुर में जो भी कुछ हुआ उसका कोई समर्थन नहीं करता. प्रधानमंत्री ने मुद्दे पर संज्ञान लिया. भारत के मुख्य न्यायाधीश ने भी संज्ञान लिया. वहां जो कुछ भी हुआ उसकी सभी ने निंदा की.''

ये भी पढ़ें :-

* "देश में नीतियों और लोगों की कड़ी मेहनत दोनों में 'ट्रस्ट सरप्लस' झलकता है": PM मोदी
* मुस्लिम महिला मतदाताओं पर NDA की नजर, PM ने राजग सांसदों को अल्पसंख्यकों में पकड़ बनाने का दिया निर्देश
* PM मोदी के साथ दिखे शरद पवार, उलझन में INDIA गठबंधन के पैरोकार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zIWlZBC

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw