google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: श्रीनगर के क्लॉक टॉवर को दिया गया नया रूप, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शेयर किया VIDEO

best

Sunday, August 6, 2023

श्रीनगर के क्लॉक टॉवर को दिया गया नया रूप, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शेयर किया VIDEO

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक और क्‍लॉक टावर का एक वीडियो शेयर किया है. रोशनी से जगमगाता श्रीनगर का लाल चौक और शान से खड़ा क्‍लॉक टावर कश्‍मीर की नई इबारत लिख रहा है. इसे शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि यह अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शांति, प्रगति और समृद्धि की चमक को दर्शाता है.  दरअसल, श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित क्‍लॉक टावर का स्‍मार्ट सिटी परियोजना के तहत जीर्णोद्धार किया गया है. 

केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक के घंटाघर ने जम्मू-कश्मीर की घटनापूर्ण यात्रा के दौरान देखे गए समय को प्रतिबिंबित किया है. यह पुनर्विकसित अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोती के नेतृत्व में शांति, प्रगति और समृद्धि की चमक को दर्शाता है."

इस वीडियो में जगमगाते लाल चौक के क्‍लॉक के पास खड़े कुछ लोग इस बदलाव की यात्रा के बारे में बता रहे हैं. इसमें एक शख्‍स कहता है, "हम परिवर्तित शहर के केंद्र पर खड़े हैं और यह नए क्लॉक टॉवर से लेकर लाल चौक के नए प्लाजा तक का जश्न मनाने का अवसर है. आप देख सकते हैं कि यहां के हितधारक, व्‍यापारी और आम लोग इस पुनरुद्धार का जश्न मना रहे हैं. यही आशा है कि श्रीनगर को बदलने की यह यात्रा जारी रहेगी. यह क्लॉक टावर इस बात का प्रमाण है कि आज एफएमसीजी का प्रोजेक्ट सफल रहा है. आज जो लालचौक जगमगा रहा है वो पूरे कश्‍मीर की जगमगाहट है." 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के लाल चौक स्थित घंटाघर का श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कायाकल्प किया गया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि मॉस्को के ‘रेड स्क्वायर' के नाम पर रखे गए लाल चौक के जीर्णोद्धार के बाद शहर के घूमने-फिरने के लिहाज से उपयुक्त स्थानों की संख्या में इजाफा हो जाएगा.

ये भी पढें:-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/bmTNAXY

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw