google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: महाराष्ट्र: डेढ़ साल के मासूम बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे में छुड़ाया

best

Saturday, September 30, 2023

महाराष्ट्र: डेढ़ साल के मासूम बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे में छुड़ाया

जब 28 सितंबर को सब लोग गणपति बप्पा को विदा करने में व्यस्त थे तभी मालवणी के गांव देवी मंदिर इलाके से एक डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. पुलिस ने शिकायत मिलते ही सीसीटीवी और टेक्निकल जांच के जरिए 12 घंटे में ही अपहरण किए गए मासूम को अंधेरी के वर्सोवा से छुड़ा लिया. पुलिस ने अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार भी कर लिया.

मालवणी पुलिस के मुताबिक, मालवणी राठौड़ी विलेज में गांव देवी मंदिर के पास रवि वडार अपनी 9 साल की बेटी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहते हैं. 28 सितंबर को वे काम पर गए थे. उनके दोनों बच्चे मंदिर के पास खेल रहे थे. तभी एक महिला ने 9 साल की बेटी को बिस्कुट देने का लालच देकर दो सौ का नोट देकर दुकान भेजा और उसके जाते ही डेढ़ साल के बच्चे को उठाकर फरार हो गई.

डीसीपी अजय कुमार बंसल के नेतृत्व में मालवणी के सीनियर पीआई चिमाजी आढ़व की टीम ने गांव देवी मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल जांच के आधार पर महिला की तलाश की और 12 घंटे में ही महिला को मुंबई के वर्सोवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस के मुताबिक महिला को दो लड़कियां थीं जबकि उसे बेटा चाहिए था, इसलिए उसने बच्चे का अपहरण किया. आरोपी महिला का नाम सोनम साहू है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/bhVGLed

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw