google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मुंबई के पास ठाणे में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट के 40 मंजिल से नीचे गिरने से 6 मजदूरों की मौत

best

Sunday, September 10, 2023

मुंबई के पास ठाणे में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट के 40 मंजिल से नीचे गिरने से 6 मजदूरों की मौत

मुंबई के पास ठाणे के बाल्कुम इलाके में रविवार शाम एक 40 मंजिला निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से कम से कम छह श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि यह एक निर्माण लिफ्ट थी, जो 40वीं मंजिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पार्किंग क्षेत्र में नीचे आ गिरी. ये इमारत घोड़बंदर रोड पर स्थित है.

उन्होंने बताया कि लिफ्ट की एक सहायक केबल टूट गई, जिससे शाम करीब साढ़े पांच बजे ये घटना हुई.

सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल और फायर ब्रिगेड कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और बेसमेंट पार्किंग से श्रमिकों को बाहर निकाला.

तडवी ने कहा, "ये तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि लिफ्ट केबल में खराबी कैसे आई."

मृत मजदूरों की पहचान महेंद्र चौपाल (32), रूपेश कुमार दास (21), हारुन शेख (47), मिथलेश (35) और कारिदास (38) के रूप में की गई है. वहीं एक अन्य व्यक्ति का अभी पता नहीं चल पाया है.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gTvJpVN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw