google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गुजरात के कच्छ जिले से 800 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद

best

Thursday, September 28, 2023

गुजरात के कच्छ जिले से 800 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद

गुजरात में कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास संकरी खाड़ी के किनारे से बृहस्पतिवार को 80 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई जिसकी कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ के एक-एक किलोग्राम के 80 पैकेट मिले हैं.

कच्छ-पूर्व मंडल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर बागमार ने कहा कि शायद पकड़े जाने के डर से तस्कर इन पैकेट को फेंक गए हों, क्योंकि पुलिस क्षेत्र में पहले से सक्रिय है. बागमार ने बताया कि इस मादक पदार्थ को गांधीधाम शहर के पास मिथी रोहर गांव नजदीक संकरी खाड़ी के किनारे फेंका गया था.

एसपी ने कहा, “नशीले पदार्थ की खेप की आपूर्ति को लेकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर हम क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय थे. हमारे तलाश अभियान के दौरान एक संकरी खाड़ी के किनारे हमें एक-एक किलोग्राम के कोकीन के 80 पैकेट मिले जिसकी कीमत 800 करोड़ रुपये है.”

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियां पिछले दो वर्षों से जखाऊ के पास तट से नियमित अंतराल पर हेरोइन और कोकीन के पैकेट बरामद कर रही हैं. जखाऊ पाकिस्तान के नजदीक है.

अतीत में जांच से पता चला था कि पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों ने ऐसे पैकेट समुद्र में फेंके दिए थे जो बहकर किनारे पर आ गए थे.

बागमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गांधीधाम के पास संकरी खाड़ी से बरामद पैकेट का संबंध पहले जब्त किए गए पैकेट से नहीं है. एसपी ने कहा, “ये पैकेट अपेक्षाकृत नए हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें हाल में पैक किया गया है. हमारा दृढ़ विश्वास है कि वे उस खेप का हिस्सा हैं जिसके बारे में हमें गुप्त सूचना मिली थी.”



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jidw3Kq

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw