google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Apple Event 2023: एप्पल की Watch Series 9 लॉन्च, डायरेक्ट दे सकेंगे सिरी को कमांड, जानें- इसकी खासियत

best

Tuesday, September 12, 2023

Apple Event 2023: एप्पल की Watch Series 9 लॉन्च, डायरेक्ट दे सकेंगे सिरी को कमांड, जानें- इसकी खासियत

टेक कंपनी Apple ने Apple Watch Series 9 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने 12 सितंबर को कैलिफोर्निया में एप्पल हेडक्वार्टर में 'वंडरलस्ट' इवेंट में इसकी लॉन्चिंग की. Apple Watch Series 9 में उंगलियों को डबल टैप करने पर फोन कॉल रिसीव हो जाएगा. डबल टैप से ही फोन डिस्कनेक्ट होगा. एप्पल ने एप्पल ने बताया है कि उसकी नई एप्पल वॉच (Apple Watch) पहले से ज्‍यादा हाईटेक है. इस वॉच से सिरी को डायरेक्ट कमांड दे सकेंगे,जिससे क्‍लाउड पर नहीं जाना होगा. 

इसके साथ ही नई एप्पल वॉच में ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले होगा, जिसकी ब्राइटनैस पहले से ज्‍यादा होगी. डबल टैप फीचर को भी पेश किया गया है. यह कॉलिंग, म्‍यूजिक प्‍ले-पॉज करने में काम आएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कितनी होगी एप्पल वॉच 9 सीरीज की कीमत?
अमेरिका में एप्पल वॉच सीरीज 9 के GPS वैरिएंट की कीमत 399 डॉलर है. GPS+सेलुलर की कीमत 499 डॉलर और वॉच अल्ट्रा 2 की कीमत 799 डॉलर है. भारत में एप्पल वॉच सीरीज 9 की कीमत 41900 रुपये से शुरू होती है. Apple Watch SE  की कीमत 29900 रुपये से शुरू होती है. भारत समेत 40 से ज्‍यादा देशों और क्षेत्रों के ग्राहक आज एप्पल वॉच सीरीज 9 और एप्पल वॉच एसई को ऑर्डर कर सकते हैं.

कलर ऑप्शन क्या होंगे?
स्टोर्स में इसकी उपलब्धता शुक्रवार 22 सितंबर से शुरू हो रही है. इसे प्लस, स्टार लाइट, सिल्वर, मिडनाइट और प्रोडक्ट रेड कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने ऐलान किया कि साल 2023 तक सभी एप्पल डिवाइसेज का हमारे क्लाइमेट पर नेट जीरो इम्‍पैक्‍ट होगा.

ये भी पढ़ें:-

Apple की iPhone 15 सीरीज लॉन्च, 48 मेगापिक्सल होगा मेन कैमरा; जानें- खासियत और क्या होगी कीमत

iPhone 15 सीरीज के अलावा Apple और कौन-कौन से प्रोडेक्ट्स मार्केट में उतारेगा, कुछ ही घंटे में लॉन्चिंग


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/YrRdk6v

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw