google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Bigg Boss 17 की थीम हुई कन्फर्म, सलमान खान और बिग बॉस ने खोले पत्ते, बताया कबसे शुरू होगा नया सीजन

best

Saturday, September 23, 2023

Bigg Boss 17 की थीम हुई कन्फर्म, सलमान खान और बिग बॉस ने खोले पत्ते, बताया कबसे शुरू होगा नया सीजन

बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. इसमें शो के प्रीमियर तारीख और थीम को कन्फर्म कर दिया गया है. नए प्रोमो में कव्वाली गायक बने सलमान खान ने शो की थीम बताई. नैरेशन में उनके साथ खुद शो चलाने वाले बिग बॉस भी हैं. बिग बॉस और सलमान ने मिलकर साथ साथ ये कन्फर्म किया कि इस सीजन में जोड़ियां होंगी.

सलमान खान कहते हैं, "क्या बताऊं बिग बॉस के दिल का हॉल...कोने-कोने में है दिलवालों के लिए आलीशान माहौल." बिग बॉस भी उनसे जुड़ते हुए कहते हैं..."दूंगा उनको एक मीनार, कुछ होंगे मेरे पसंदीदा मेहमान." सलमान आगे कहते हैं, "लेकिन उससे पहले बिग बॉस लेंगे इश्क के इम्तिहान और मचाएंगे बवाल." आखिर में बिग बॉस कहते हैं, 'ये गेम नहीं होगा सबके लिए एक सेम'. बिग बॉस का 17वां सीजन 15 अक्टूबर से कलर्स पर स्ट्रीम होगा.

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो को कैप्शन के साथ अपलोड किया..."ना जाने देंगे होंगे इश्क के कितने इम्तिहान...ताकि बन पाएं बिग बॉस के खास मेहमान".

जैसे ही प्रोमो शेयर किया गया यह वायरल हो गया और कई नेटिजन्स ने कमेंट किया. एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "कास्टिंग है बेटर तो नो फिकर". एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "बीबी ओटीटी खत्म होने के बाद मैं तड़प गई थी बीबी देखने .को अब ये देख मेरी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा." बता दें कि कुछ महीने पहले बिग बॉस के ओटीटी वर्जन के दूसरे सीजन का प्रीमियर हुआ था और इसे सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने जीता था. उधर रैपर एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर बने थे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JKf5g4P

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw