google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Bigg Boss 7 Telugu: साउथ की बी ग्रेड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस बिग बॉस में फेल, इस वजह से मंडरा रहा है खतरा

best

Saturday, September 16, 2023

Bigg Boss 7 Telugu: साउथ की बी ग्रेड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस बिग बॉस में फेल, इस वजह से मंडरा रहा है खतरा

बिग बॉस तेलुगू के 7वें सीजन को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. आज नागार्जुन के साथ वीकेंड शो टेलीकास्ट हुआ. अब क्योंकि घर में बहुत हंगामा हुआ था. इसलिए सभी को नागार्जुन के रिएक्शन का इंतजार था. नॉमिनेशन की बात करें तो इस हफ्ते घर के सदस्य पल्लवी प्रशांत, रथिका रोज, प्रिंस यावर, शकीला, टेस्टी तेजा, शोभा शेट्टी, अमरदीप और गौतम कृष्णा खतरे में हैं. ये सभी कंटेस्टेंट इस हफ्ते किसी ना किसी लफड़े में शामिल थे. हालांकि इनके बीच भी एक एक्ट्रेस डेंजर जोन में एक सीरियस पोजीशन पर है. दरअसल खबर है कि साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस शकीला इस हफ्ते घर से बाहर हो सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अब तक के सबसे कम वोट मिले हैं. 

पहले हफ्ते की बात करें तो किरण राठौड़ और एक दूसरे एक्ट्रेस पहले हफ्ते में ही बाहर हो गए थे. इससे ये साफ हो रहा है कि दर्शक घर के अंदर केवल यंग जनरेशन के स्टार्स को देखना ही पसंद कर रहे हैं...क्योंकि वे फुल एंटरटेनमेंट देते हैं. अब देखना होगा कि कल यानी कि संडे को कौन घर से बाहर जाएगा?

जल्द शुरू होगा बिग बॉस हिंदी का 17वां सीजन

अब बिग बॉस के हिंदी सीजन को लेकर भी माहौल तैयार है. शो की थीम बताते हुए एक प्रोमो रिलीज किया जा चुका है. इसके हिसाब से इस बार बिग बॉस दिल, दिमाग और दम तीनों का इस्तेमाल कर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं. इसके अलावा एक खबर ये भी है कि ये सीजन कपल्स वर्सेज सिंगल्स की थीम के साथ आएगा. शायद घर का बंटवारा इसके आधार पर होगा. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qJ3mHI0

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw