google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली : मामूली विवाद के बाद दो सगे भाईयों को सड़क पर चाकू से गोदा, एक की मौत

best

Tuesday, September 12, 2023

दिल्ली : मामूली विवाद के बाद दो सगे भाईयों को सड़क पर चाकू से गोदा, एक की मौत

कालिंदीकुंज इलाके में मंगलवार शाम को दो लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद आरोपी शाहरूख ने कमल किशोर नामक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. अपने भाई कमल को बचाने आए शिवम को भी आरोपी ने चाकू से गोद दिया. बीच सड़क पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया. जहां कमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि शिवम को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है ,उसके पेट पर जख्म है और उसकी हालत स्थिर है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना के बाद पहुंची कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या और हत्या का प्रयास की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक मृतक कमल किशोर और घायल शिवम शर्मा अपने परिवार के साथ खड्ढा कॉलोनी, जैतपुर में रहता था. दोनों भाई निजी कम्पनी में नौकरी करते थे.  कमल घर के पास ही काम से गया था. वहां उसे शाहरूख मिला. शाहरूख ने कमल को रोका और बातचीत करने लगा. कुछ ही देर में दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े के दौरान शाहरूख ने चाकू निकाल लिया और कमल पर हमला कर दिया.

भाई को बचाने पहुंचा शिवम भी घायल

आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए. इसी दौरान वहां कमल का भाई शिवम भी जा पहुंचा और उसने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया. शाहरूख ने शिवम शर्मा पर भी चाकू से हमला किया. आरोपी ने दोनों भाईयों पर पांच से आठ वार किए. वारदात को बीच सड़क पर अंजाम दिया और फिर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गया. लोगों ने घायलों के परिजनों को वारदात की सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती किया. जहां कमल की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलने पर पहुंची कालिंदीकुंज थाना पुलिस ने कमल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी

आरोपी की पहचान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से की गई थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि कमल के पिता राज बल्लभ शर्मा लंबे समय से बीमार थे.  करीब एक माह पहले लंबी बीमारी के बाद उनके पिता की मौत हुई थी. परिजनों ने बताया कि कमल और शिवम ही पूरे परिवार का खर्चा चलाते थे. पिता की मौत के हादसे से अभी परिवार उभरा भी नहीं था कि कमल की मौत हो गई और शिवम की हालत गंभीर है. अगर उसे कुछ हो गया तो परिवार सड़क पर आ जाएगा. 

मंगलवार शाम को हुई वारदात का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में दोनों भाई सड़क पर घायल हालत में पड़े हुए हैं. उनकी बहन रोते हुए  उन्हें उठाने का प्रयास कर रही है. सड़क पर चारों ओर खून ही खून फैला हुआ है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/eusTmU4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw