google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गोवा : स्कूल ट्रिप पर छात्रों को मस्जिद ले जाने वाले प्रिंसिपल पर गिरी गाज, निलंबित

best

Wednesday, September 13, 2023

गोवा : स्कूल ट्रिप पर छात्रों को मस्जिद ले जाने वाले प्रिंसिपल पर गिरी गाज, निलंबित

गोवा में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप लगा है कि वो 11वीं के छात्र-छात्राओं को मस्जिद ले गये, जहां उन्हें कथित तौर पर स्कार्फ़ पहनने और वज़ू जैसे धार्मिक रीति-रिवाज के लिए राज़ी किया गया. हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. जिसके बाद स्कूल कमेटी ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया. राज्य शिक्षा विभाग स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है. स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप है कि वो वर्कशॉप के बहाने छात्रों को मस्जिद ले गए.  मस्जिद में छात्रों से धार्मिक रीति-रिवाज भी करवाए गए. छात्रों को स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (एसआईओ) ने सामुदायिक कार्यक्रम के तहत मस्जिद दौरे के लिए आमंत्रित किया था.

हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

तस्वीरें वायरल होते ही स्कूल के बाहर अभिभावकों और हिंदू संगठनों ने हंगामा किया. जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया. स्कूल समिति के अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रबंधन  को मस्जिद जाने के दौरान. अनुष्ठान कराने की जानकारी नहीं थी.  स्कूल के चेयरमैन पांडुरंग कोरगांवकर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन इस बात से अनभिज्ञ था कि छात्र मस्जिद की यात्रा के दौरान अनुष्ठान कर रहे थे. भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए हम क्षमा चाहते हैं. प्रिंसिपल शंकर गोयनकर को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है. 

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने दी सफाई

पूरे मामले पर स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की ओर से सफ़ाई आयी है. संगठन की तरफ से कहा गया है कि ‘विजिट मस्जिद' नाम से ये कार्यक्रम समुदायों के बीच की खाई को पाटने के लिए लंबे वक़्त से होता आ रहा है.

 एसआईओ के गोवा ज़ोन के जोनल सचिव उस्मान खान ने कहा कि हम कई वर्षों से इस तरह की गतिविधि का आयोजन कर रहे हैं. एसआईओ का 'विजिट मस्जिद' कार्यक्रम समुदायों के बीच की खाई को पाटने और बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए बस यही करने की कोशिश करता है. इस गतिविधि का लक्ष्य हमेशा हमारे उन भाइयों के बीच इस्लाम के कई पहलुओं के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना रहा है जो अन्य धर्मों का पालन करते हैं, खासकर हिंदू और ईसाई समूहों में. हमसे अक्सर पूछा जाता था कि महिलाओं को मस्जिद में जाने की अनुमति क्यों नहीं है, अंदर क्या होता है, मुसलमान किसकी पूजा करते हैं. हम केशव स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन से प्रिंसिपल का निलंबन रद्द करने की अपील करते हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/T7LlrJa

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw