google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मध्‍य प्रदेश : भोपाल में बहन और भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्‍या

best

Saturday, September 30, 2023

मध्‍य प्रदेश : भोपाल में बहन और भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्‍या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी बहन और भतीजी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर 44 वर्षीय एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि छेड़छाड़ के कारण यह घटना हुई. दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को मृतक के परिवार से मुलाकात के बाद दावा किया कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि व्यक्ति ने अपनी बहन और भतीजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था.

मंगलवारा पुलिस थाने के प्रभारी संदीप पवार ने शनिवार को बताया कि घटना पुराने शहर में भोपाल टॉकीज ओवरब्रिज के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुई.  उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के बाद आरोपी विनोद ठाकुर (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

पवार ने बताया कि पीड़ित अमित सिरोलिया अपनी बहन और भतीजी के साथ गणेश विसर्जन का जुलूस देखने गया था. उन्होंने बताया कि तीन युवकों के बीच झगड़ा हो गया और उनमें से एक बाद में लड़कियों के पास बैठ गया. 

उन्होंने बताया कि अमित ने व्यक्ति के वहां बैठने का विरोध किया जिससे विवाद बढ़ गया. पवार ने बताया कि विवाद के बाद आरोपी विनोद ने पास में रखा पत्थर उठाया और पीड़ित के सिर में मार दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में महिलाओं को भी पीटा और मौके से भाग गया. 

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पीड़ित को बाद में जब सरकारी हमीदिया अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

शनिवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक और पार्टी विधायक आरिफ मसूद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद रागिनी नायक ने कहा कि बहन और भतीजी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा, अमित सिरोलिया की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह मामा और भाई होने का अपना कर्तव्य निभा रहा था. नायक ने कहा कि प्रदेश में आये दिन ऐसा हो रहा है.

उन्होंने कहा, अगर शिवराज सिंह चौहान ने मामा होने का फर्ज निभाया होता तो अमित की जान बच सकती थी. 

पवार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें :

* महाराष्ट्र: डेढ़ साल के मासूम बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे में छुड़ाया
* जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
* गणपति विसर्जन के दौरान बिछड़े 22 बच्चों को मुंबई पुलिस ने उनके परिवारों से मिलवाया



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BEuVk6z

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw