google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "दो राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा, और निश्चित रूप से...": ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पोस्ट

best

Saturday, September 9, 2023

"दो राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा, और निश्चित रूप से...": ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से मुलाकात की और व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. शुक्रवार को यहां पहुंचे सुनक ने जी20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र के बाद पीएम मोदी से बातचीत की. इससे पहले, सुनक ने कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए नमस्ते के साथ उनका स्वागत किया.

सुनक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दो राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा. एक महत्वाकांक्षा हमारे साझा मूल्यों, हमारे लोगों के बीच संबंध और निश्चित रूप से क्रिकेट के प्रति हमारे जुनून में निहित है."

बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, "दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम ऋषि सुनक से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की." उन्होंने कहा, भारत और ब्रिटेन एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह के लिए काम करते रहेंगे.

दिल्ली में चल रहे G20 बैठक के दूसरे सत्र की शुरुआत के दौरान पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा की. दूसरे सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने मेहमान देशों के राष्ट्रप्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली जी20 डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है. PM ने घोषणा की कि दिल्ली घोषणापत्र को एडाप्ट कर लिया गया है. खास बात ये है कि पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश का नाम लेते समय ‘भारत' शब्द का इस्तेमाल किया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o6N0lMC

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw