google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: लीना चंदावरकर के टॉल, डार्क चॉकलेटी बेटे के आगे फेल है बिग-बी की पर्सनालिटी, फोटो देख लोग बोले- मिथुन दा की कॉपी

best

Sunday, September 10, 2023

लीना चंदावरकर के टॉल, डार्क चॉकलेटी बेटे के आगे फेल है बिग-बी की पर्सनालिटी, फोटो देख लोग बोले- मिथुन दा की कॉपी

लीना चंदावरकर अपने टाइम की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. लीना चंदावरकर की पर्सनल लाइफ बहुत दुख भरी रही. लीना चंदावरकर बिदाई, हमजोली, नालायक जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. लीना ने मसीहा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई. इसके अगले साल 1968 में मन का मीत से लीना चंदावरकर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. लीना चंदावरकर की पहली शादी सिद्धार्थ बंदोड़कर से हुई थी. बदकिस्मती से सिद्धार्थ की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने किशोर कुमार से दूसरी शादी रचाई. किशोर कुमार और लीना चंदावरकर का सुमित कुमार नाम का बेटा है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुमार भी पेशे से अपने पिता की तरह एक गायक हैं. सुमित कुमार बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार और गायक अनूप कुमार के भतीजे हैं. सुमित कुमार की अपनी मां लीना के साथ एक फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैन्स भी हैरान हैं. इस फोटो में सुमित काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं. तस्वीर देखने के बाद तो कई लोग उनकी तुलना डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती से करने लगे हैं. 

hao16j4o

बता दें, जब सुमित महज 5 साल के थे, तभी उनके पिता किशोर कुमार का निधन हो गया था. पिता की मृत्यु के बाद सुमित का पालन पोषण उनके सौतेले भाई अमित कुमार ने किया. अपने पिता को याद करते हुए सुमित ने एक बार कहा था, "मैंने पांच साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था. मुझे बस इतना याद है कि वे मौज मस्ती करने वाले शख्स थे. वे मुझे खिलौने देते थे और बहुत लाड प्यार देते थे. मैं एक मोटा बच्चा था और वे मुझे चिबल्ला बच्चा कहकर बुलाते थे". बता दें, लीना चंदावरकर आज 73 साल की हैं और बेटे सुमित के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DLlGI79

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw