google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: iPhone SE 4 में भी मिल सकता है USB टाइप C पोर्ट और फेस आईडी, लॉन्चिंग से पहले लीक हुए फीचर्स

best

Tuesday, September 26, 2023

iPhone SE 4 में भी मिल सकता है USB टाइप C पोर्ट और फेस आईडी, लॉन्चिंग से पहले लीक हुए फीचर्स

एपल के अफोर्डेबल आई-फोन iPhone SE 4 की लॉन्चिंग 2025 तक होने की उम्मीद है.  iPhone SE 4 को पिछले साल आए iPhone SE (2022) का नेक्स्ट जेनरेशन माना जा रहा है. इस अफोर्डेबल आई-फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक यूजर ने ऑनलाइन लीक कर दिया है. फोर्थ जेनरेशन का iPhone SE मॉडल Apple की A15 बायोनिक चिप से ऑपरेट होगा. ऐसा एपल ने पहली बार iPhone 13 सीरीज में शुरू किया था. iPhone SE 4 में iPhone 15 की तरह ही बेहतर कैमरा, फेस आईडी और USB टाइप C पोर्ट मिल सकता है. iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर को लॉन्च हुई है.
 

नितिन प्रसाद नाम के एक  X यूजर(पहले ट्विटर) ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया था कि iPhone SE 4 में LTPS OLED डिस्प्ले होगा. इसे BOE या Tianma से बनाया जा सकता है. डिस्प्ले का साइज भी पिछले जेनरेशन की तुलना में बड़ा बताया गया है. इस यूजर के मुताबिक iPhone SE 4 में iPhone SE (2022) के छोटे 4.7-इंच पैनल की तुलना में 6.1-इंच की स्क्रीन होगी.

1 लाख से अधिक महंगे iPhone 15 Pro और iPhone 14 Pro को 6 फीट ऊंचाई से गिराया, कौन सी डिवाइस हुई क्रैक? जानें

A15 बायोनिक चिप से होगा ऑपरेट
नितिन प्रसाद का दावा है कि हैंडसेट कंपनी की A15 बायोनिक चिप से ऑपरेट होगा. यह वही चिप है जो iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max और Apple TV 4K (2023) को ऑपरेट करती है. इसका मतलब है कि iPhone SE 4 पहली बार थोड़े पुराने चिप से लैस हो सकता है. जबकि iPhone SE (2022) में iPhone 14 मॉडल के समान चिपसेट था.

होंगे अपग्रेडेड कैमरे
लीक में यह भी कहा जाता है कि iPhone SE 4 अपग्रेडेड कैमरों से लैस होगा. इसका मतलब है कि रियर कैमरे और सेल्फी कैमरे में बेहतर सेंसर या लेंस हो सकते हैं. प्रसाद के मुताबिक, स्मार्टफोन में फेस आईडी का भी फीचर सपोर्ट होगा. ये एपल का बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन सिस्टम है, जो डिवाइस को अनलॉक करने या पेमेंट शुरू करने से पहले यूजर के चेहरे को सुरक्षित रूप से स्कैन करती है.

iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max की भारी डिमांड, 20,000 रुपये तक प्रीमियम पर बिक्री

कैसा होगा डिजाइन?
प्रसाद का यह भी दावा है कि iPhone SE 4 में एक डिज़ाइन होगा, जो iPhone XR की तरह ही होगा. इसे 2018 में Apple ने लॉन्च किया था. दूसरी ओर, डिस्प्ले नॉच iPhone 14 पर पाए जाने वाले जैसा होगा. उन्होंने बताया कि हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलने वाला है.

यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलेगा
पिछले महीने एक टिपस्टर ने दावा किया था कि iPhone SE 4 एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फेस आईडी के लिए फीचर सपोर्ट के साथ-साथ इस साल के iPhone 15 प्रो और iPhone 15 प्रो मैक्स स्मार्टफोन पर आने वाले नए एक्शन बटन से लैस होगा. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ.

दो साल में SE डिवाइसों की एक नई पीढ़ी लाता है Apple 
Apple का हर दो साल में SE डिवाइसों की एक नई पीढ़ी जारी करने का इतिहास रहा है. इसने अब तक iPhone SE मॉडल की तीन पीढ़ियां जारी की हैं. पहला iPhone SE 2016 में पेश किया गया था. लेटेस्ट iPhone SE (2022) को पिछले साल मार्च में 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. ये कीमत iPhone SE (2022) के बेस मॉडल 64GB स्टोरेज के लिए थी.
 

Apple को बड़ा झटका, iPhone बनाने वाली चेन्नई की फैक्टरी में लगी आग 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9hbHUFd

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw